फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No books in kashipur E-library

Udham Singh Nagar News: निर्माण के एक साल बाद भी नहीं शुरू हुई ई-लाइब्रेरी

Sun, 27 Aug 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
No books in kashipur E-library
काशीपुर राधेहरी महाविद्यालय में बना ई ग्रंथालय। संवाद
काशीपुर। राधे हरि पीजी कॉलेज में निर्माण के एक साल बाद भी ई-लाइब्रेरी शुरू नहीं हो पाई है। जिसके चलते अब तक छात्र-छात्राओं को ई-लाइब्रेरी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

2019 में कॉलेज प्रशासन की ओर से ई-ग्रंथालय निर्माण का प्रस्ताव बनाकर राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रूसा) को भेजा गया था। स्वीकृति के बाद कार्यदायी संस्था मंडी परिषद को कार्य का जिम्मा सौंपा गया। संस्था ने करीब 1200 वर्ग फुट में ई-लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। संस्था को यह कार्य करीब एक वर्ष में पूरा करना था लेकिन कोरोना महामारी के चलते कार्य अधर में लटक गया। 2022 में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। भवन तैयार कर मात्र कंप्यूटर, परदे लगाकर रस्म अदायगी तक सीमित है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रस्ताव नहीं दिखाने समेत कई कमियों के कारण हस्तांतरित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


आठ माह में 8500 पुस्तकें हुईं अपडेट
काशीपुर। ई-लाईब्रेरी प्रभारी डॉ. उदय कुमार बताते हैं कि महाविद्यालय में विभिन्न लेखकों की करीब 56000 पुस्तकें हैं। करीब आठ महीने में करीब 8500 पुस्तकों के लेखक, टाइटल व अन्य बिंदु अपडेट किए जा चुके हैं। शेष पुस्तकों को अपडेट करने का कार्य कराया जा रहा है। छात्र के एक्सेस करने पर पुस्तकों का विवरण खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 45 लाख की लागत से ई-ग्रंथालय भवन बना है। भवन निर्माण 2021 में पूरा होकर महाविद्यालय को हस्तांतरित होना था। तत्कालीन प्राचार्य का स्थानांतरण हो चुका है। कार्यदायी संस्था कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से उन्हें निर्माण कार्य संबंधी डीपीआर नहीं दिखाया गया है। इसलिए भवन अभी हस्तांतरित नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था को पत्र भी भेजा गया है। अभी तक भवन में कंप्यूटर लगाकर इंटरनेट की सुविधा की गई है। पाठयक्रम तक अपलोड नहीं किया गया है। अभी तक ऑडिटोरियम की समस्या का समाधान भी नहीं हो सका है।
डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा, प्रभारी प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज, काशीपुर

काशीपुर राधेहरी महाविद्यालय में बना ई ग्रंथालय। संवाद

काशीपुर राधेहरी महाविद्यालय में बना ई ग्रंथालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed