{"_id":"6aa2822e83bd25337c022c02","slug":"nitin-navin-participates-in-gaurav-senani-milan-ceremony-in-haldwani-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा...गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन, सीएम धामी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा...गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन, सीएम धामी मौजूद
Thu, 10 Sep 2026 03:41 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Thu, 10 Sep 2026 03:41 PM IST
सार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को गौरव सेनानी मिलन समारोह में कहा कि जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हैं और जहां न्याय के देवता का राज है, उस उत्तराखंड के साथ कभी अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड के साथ भी कभी अन्याय नहीं होगा। भारत और वीर भूमि का यह राज्य लगातार विकास करेंगे। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को गौरव सेनानी मिलन समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नैनीताल रोड स्थित एक बारात घर में भाजपा की तरफ से गौरव सेनानी मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी समेत भाजपा के बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों में हर आठवां सैनिक उत्तराखंड ने दिया है वहीं अलग-अलग युद्धों में शहीद होने वाले जवानों में कोई ना कोई उत्तराखंड का भी रहा है। इस राज्य की मिट्टी में शहीदों शहीदों का खून और सैनिकों का जज्बा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं हो सकता वह हमेशा सैनिक ही रहता है। इनके साथ ही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी में बैठे सैनिकों की गूंज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए और एक संकल्प लेना चाहिए की 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार इस राज्य का नेतृत्व करें।
विज्ञापन