फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ninth in the temples of faith aroused was swamped

नवमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 16 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 16 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ninth in the temples of faith aroused was swamped
मंदिर - फोटो : amar ujala

नवरात्र की नवमी को मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां दुर्गा की नवीं शक्ति सिद्घिदात्री की पूजा अर्चना की गई। शहर के शिवशक्ति मंदिर सहित मां अटरिया देवी मंदिर आदि में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने सूजी का हलवा, चने का प्रसाद मां के चरणों में अर्पित किया। अटरिया देवी मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन बड़ी संख्या में बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया गया।

विज्ञापन


उधर देवी मां के व्रत रखे श्रद्धालुुुओं ने कंजक पूजन के साथ ही अपने व्रत भी तोड़े। इस दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। कंजक पूजने के लिए बच्चियों की टोलियां भी गली मोहल्लों में घूमती दिखाई दीं। कई श्रद्धालुओं ने शहर के पांच मंदिरों में पहुंचकर कंजक पूजन किया। जबकि अधिकांश लोगों ने अपने घरों में ही कन्याएं जिमाई और देवी मां का आशीर्वाद लिया। शहर के आवास विकास, रम्पुरा, ट्रांजिट कैंप, भदइपुरा, भूरारानी, एलायंस, मेट्रो सिटी, ओमैक्स सहित कई कालोनियों में देवी मां के जागरण की भी धूम रही है। इस दौरान कई लोगों ने रामनवमी के पर्व पर अपने नए मकानों में गृह प्रवेश भी किया। बाजारों में खरीदारी भी जमकर हुई। 
विज्ञापन



सामाजिक सौहार्द की मिसाल बने हैं मो. अली
रुद्रपुर। जहां आजकल कुछ लोग जाति धर्म के नाम पर लोगों में अशांति का वातावरण पैैदा करते हैं वहीं कुछ लोग धार्मिक सौहार्द भी बनाए हुए हैं। मां अटरिया देवी मंदिर में पिछले चालीस सालों से बच्चों का मुंडन करने वाले सिसई निवासी मो. अली इसकी जीती जागती मिसाल हैं। अली बताते हैं कि अटरिया देवी मंदिर में जब भी मेला लगता है वह यहां आकर बच्चों का मुंडन संस्कार करते हैं। इस काम से उन्हें बड़ा शुकून और अच्छी आमदनी भी अर्जित होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed