फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nine thousand workers in the district continue to pay salaries

जिले में नौ हजार कर्मियों को वेतन जारी, साफ्टवेयर की दिक्कत हुई दूर 

Thu, 18 Apr 2019 11:58 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nine thousand workers in the district continue to pay salaries
मुरैना में जब्त एक करोड़ रुपये - फोटो : ANI

ट्रेजरी में नया साफ्टवेयर लांच होने से वेतन वितरण में आ रही दिक्कतें अब दूर हो गई हैं। जिला कोषागार से जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को वेतन जारी किया गया है। सीएमओ कार्यालय के बिल नहीं पहुंचने के कारण वहां के कर्मियों को अभी वेतन नहीं दिया जा सका।

विज्ञापन

जिले में करीब 14 हजार कार्मिक हैं, जिनमें से करीब नौ हजार को जिला कोषागार से वेतन जारी किया जाता है। अप्रैल से नया सत्र शुरू होने के साथ ही वित्त विभाग ने कोषागार में नए साफ्टवेयर को लांच किया है। इस साफ्टवेयर से कोषागार के कर्मियों को वेतन जारी करने में परेशानी हुई, जिस कारण वेतन जारी नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन

 

अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए कोषागार के अधिकारियों ने दो दिन के भीतर ही साफ्टवेयर दुरुस्त कर वेतन जारी कर दिया। हालांकि अभी सीएमओ के कर्मियों को वेतन जारी नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


- जिले के सभी विभागों में कर्मियों को वेतन बांट दिया गया है। सीएमओ कार्यालय के आहरण वितरण अधिकारी द्वारा वेतन संबंधी दस्तावेज नहीं भेजे गए। इस कारण वहां कार्यरत करीब दो सौ कर्मियों को वेतन नहीं दिया जा सका। वहां से दस्तावेज मिलते ही वेतन जारी कर दिया जाएगा।  - महेश चंद्र पांडेय, कोषाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed