{"_id":"66f34d70e7ed675796037bb4","slug":"nine-proposals-passed-including-increasing-coaches-in-demu-train-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-117470-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डेमू रेलगाड़ी में कोच बढ़ाने समेत नौ प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डेमू रेलगाड़ी में कोच बढ़ाने समेत नौ प्रस्ताव पारित
Wed, 25 Sep 2024 05:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। रेलवे स्टेशन पर परामर्शदात्री समिति की बैठक में यात्रियों की संख्या को देखते हुए काशीपुर से बरेली के लिए चलने वाली डेमू रेलगाड़ी में कोच बढ़ाने सहित नौ प्रस्ताव पारित किए गए। सहमति पर सभी प्रस्तावों को इज्जतनगर मंडल के डीआरएम को भेजने का निर्णय लिया गया।
मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर आयोजित बैठक में सहमति के आधार पर समपार संख्या 21 सीएसपीबी और बीपीजेड के मध्य ओवरब्रिज का निर्माण कराने, प्लेटफार्म संख्या एक से प्लेटफार्म दो की तरफ जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण, बाजपुर स्टेशन पर जीआरपी पुलिस चौकी की स्थापना और सीसीटीवी लगाने, रेलवे पटरी की सुरक्षा के लिए हाईटेक कैमरे लगाए जाने संबंधी प्रस्ताव पास किया गय। इसके अलावा मुख्य मार्ग स्थित फाटक पर गड्ढों को भरने, रामनगर से पूर्व में चलने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन पुनः शुरू करने, रेलगाड़ी संख्या 15059 का संचालन प्रतिदिन करने, रामनगर से दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ी पूर्व की भांति संचालित करने की मांगों को प्रमुखता से रखा गया। वहां विट्टू चौहान, नरेंद्र चौधरी, जीत कौर, जसराम मीना, सचिन अग्रवाल, पप्पू कोहली आदि मौजूद रहे। संवाद