फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nikah in Kashipur

साहब, मेरा निकाह हो चुका है, घर वाले दूसरा निकाह कराना चाहते है

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Nikah in Kashipur
काशीपुर। कोतवाली पहुंची एक युवती ने प्रेमी के संग रहने की इच्छा जताई। उसका कहना था कि एक साल पहले उसका निकाह हो चुका है लेकिन परिजन शरीयत के खिलाफ उसका दूसरा निकाह कराने की फिराक में है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया। जहां दोनों के साथ रहने की सहमति पर युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन

मोहल्ला गौतमनगर निवासी एक युवती और युवक ने एक साल पहले गुपचुप ढंग से निकाह कर लिया। युवती के परिजनों को जब इस बात की भनक हुई तो उन्होंने युवती के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। उधर, युवक के परिजन भी गैर बिरादरी की युवती को अपनाने के लिए तैयार नहीं हुए। परिजनों के विरोध के चलते शनिवार की सुबह युवती कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने युवती और युवक के परिजनों को कोतवाली बुलाया। काफी देर बाद थाने में दोनों पक्षों के बीच साथ रहने पर लिखित सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed