{"_id":"60b91de68ebc3e9a2359652e","slug":"nhm-employees-given-memorandum-to-cms-kashipur-news-hld426506837","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर सीएमएस को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर सीएमएस को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन बृहस्पतिवार को मेयर ऊषा चौधरी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी को सौंपा। ज्ञापन में सभी कर्मियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा देने, ड्यूटी के दौरान कर्मी की मौत होने पर परिवार को आर्थिक सहायता और रोजगार दिए जाने, वर्ष 2018 से लंबित लॉयल्टी बोनस का भुगतान कराने आदि की मांगें शामिल हैं। वहां डॉ. आदित्य, डॉ. कुलदीप, लैब टैक्नीशियन दीपक जोशी, एलटी मीनू, राममोहन कंडारी, रेखा मठपाल, हिमानी, सचिन सक्सेना, प्रियंका नेगी, सोनिया, नीतू चौहान आदि थेे।
जसपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने 9 सूत्री मांगों के समर्थन में 6 जून तक होम आइसोलेशन में रहने का ज्ञापन सीएमएस डॉ. एचके शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि उनके विरोध का पांचवां दिन है। अभी तक शासन ने कर्मचारियों के हित में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की है। जिले के समस्त कर्मचारी चौथे चरण तीन जून से छह जून तक होम आइसोलेशन में हैं। कर्मचारियों के होम आइसोलेशन को ध्यान में रखते हुए अन्य वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। वहां सुहासिनी वर्मा, रवि कुमार, बलजीत कौर, अर्चना आदि थे।
इधर, गदरपुर में एनएचएम कर्मचारियों ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव सरना को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मांगों पर विचार करने की मांग की है। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ उपेंद्र रावत ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहां डॉ. विकास सचान, डॉ. प्रशांत चौहान, डॉ. रेखा रानी, राहुल श्रीवास्तव, पूनम नेगी, विपिन, किरन, गोविंदी धामी आदि थे। (संवाद)