फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NH work starts after MLA's ruckus 

विधायक तमतमाए तो रुके कार्यों में जेसीबी धड़धड़ाई

Tue, 08 May 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 08 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
NH work starts after MLA's ruckus 
रुद्रपुर के इंदिरा चौक के पास गल्फार कर्मियों से निर्माण की जानकारी लेते ठुकराल - फोटो : अमर उजाला

राजकुमार ठुकराल के अपशब्दों भरी भाषा ने पूरी पार्टी को असहज करने के साथ बैठे बिठाए विपक्ष को मुद्दा दे दिया है, लेकिन इसका दूसरा पहलू यह है है कि रुद्रपुर क्षेत्र में अधूरा पड़ा निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था गल्फार के कर्मचारी मशीनों के साथ सड़क निर्माण के काम में तेजी से जुट गए हैं। इधर विधायक ने भी वहां पहुंचकर गल्फार के स्टाफ से कार्य में और तेजी लाने को कहा है। 

विज्ञापन


रुद्रपुर क्षेत्र में कुछ जगहों पर एनएच निर्माण के अधूरे कार्य की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं, रविवार को विधायक ठुकराल ने समर्थकों के साथ टोल प्लाजा पहुंचकर बिना निर्माण पूरा कराए टोल वसूली का विरोध किया था। जनता की दिक्कतों को लेकर उनका आंदोलन तब उल्टा पड़ गया, जब टोलकर्मी से गालीगलौज का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि रविवार को हुए विवाद के बाद कार्यदायी संस्था भी हरकत में आ गई है और इंदिरा चौक से वाल्मीकि द्वार तक सड़क निर्माण के लिए एक जेसीबी सहित तीन मशीनें लगा दी गई हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा दूधियाबाबा से शुक्ला फार्म तक निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इधर समर्थकों संग सोमवार को मौके पर पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल ने काम में तेजी लाने के साथ कहा कि वह जनसमस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान गल्फार के सीनियर मैनेजर गिरीश कुमार सिंह, सर्वेयर मोहित चौधरी आदि भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण आ रहा निर्माण के आड़े 
रुद्रपुर। गल्फार कंपनी के प्रबंधक पीके चौधरी ने बताया कि एनएच में अतिक्रमण नहीं हटने से निर्माण नहीं हो पा रहा है। इंदिरा चौक से किच्छा की तरफ 320 मीटर सड़क निर्माण होना है, लेकिन वाल्मीकि द्वार नहीं हटने से 40 से 50 मीटर का काम रुक जाएगा। हालांकि जिला प्रशासन ने जल्द द्वार हटाने का आश्वासन दिया है। दूधियामंदिर से शुक्ला फार्म तक सड़क और गाबा चौक से रेलवे स्टेशन रोड में भी अतिक्रमण है, एलाइंस कालोनी के पास भी राइस मिलों को हटाया जाना है। जैसे-जैसे काम पूरा होगा, वैसे वैसे अगली साइट में निर्माण शुरू होगा।  

चार दिन बाद भी कट नहीं खुले, नाराजगी 
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट में दिशा संस्था की बैठक में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने एनएच 74 में तीन जगहों पर डीएम और एसडीएम के आदेश के बाद भी कट नहीं खुलने पर नाराजगी जताते हुए बैठक के बहिष्कार की चेतावनी दी थी। इस पर सांसद भगत सिंह कोश्यारी और डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने तीन दिन में कट खोलने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया था, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी कट नहीं खोले जा सके हैं। विधायक शुक्ला ने बताया कि लालपुर, भमरौला और पनचक्की फार्म के पास कट नहीं खोले गए हैं। अगर नौ तक कट नहीं खुले तो दस मई को वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।  


जिलाध्यक्ष से मनमुटाव है जगजाहिर
रुद्रपुर। भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल विवादों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं, वहीं उनकी एकला चलो नीति भी पार्टी नेताओं को असहज करती रही है। इतना ही नहीं जिलाध्यक्ष शिव अरोरो से उनका मनमुटाव जगजाहिर है। दोनों एक दूसरे के कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखते हैं। विधायक और संगठन के बीच की यह दूरी का नुकसान कहीं न कहीं संगठन को हो रहा है। दोनों वे एक दूसरे के कार्यक्रमों में शिरकत करने से बचते रहे हैैं। इस बारे में जिलाध्यक्ष शिव अरोरा कहते हैं कि उनको और संगठन को टोल प्लाजा के आंदोलन के संबंध में कोई सूचना नहीं थी। बाकी जहां तक मनमुटाव का सवाल है तो सभी एकजुट हैं। भाजपा हाईकमान की ओर से टोल प्लाजा मामले में उनसे कोई रिपोर्ट नहीं मांगी गई है। उधर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलते रहे हैं। पार्टी के हर आदेश का ईमानदारी से पालन किया है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed