{"_id":"61781a158ce29007265bb70e","slug":"nh-74-construction-rudrapur-news-hld4426731196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-74 की जद में आए दो धार्मिक स्थलों के मुख्य द्वार तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-74 की जद में आए दो धार्मिक स्थलों के मुख्य द्वार तोड़े
विज्ञापन
रुद्रपुर में एनएचएआई के कर्मी को फटकार लगाते विधायक ठुकराल।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-74 चौड़ीकरण की जद में आ रहे दो धार्मिक स्थलों के द्वार पुलिस, प्रशासन की देखरेख में तोड़ा गया। इस बीच एक जेसीबी मशीन का प्रेशर पाइप निकल गया। उसके बाद एनएचएआई ने दूसरी जेसीबी मशीन मंगाई गई।
एनएच-74 के निर्माण कार्य में लंबे समय से भूतबंगला और सीरगोटिया स्थित धार्मिक स्थलों के द्वार बाधा बन रहे थे। मंगलवार को एनएचएआई की टीम ने दोनों जगहों पर निर्माण कार्य तोड़ने की कवायद शुरू की। द्वार तोड़ने को लेकर दो समुदाय के लोग एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे।
दूसरे धार्मिक स्थल का द्वार हल्के तोड़ने का आरोप लगाते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल ने भूतबंगला स्थित धार्मिक स्थल का कार्य रुकवा दिया। इसके बाद सीरगोटिया स्थित धार्मिक स्थल का कार्य भी रोक दिया गया। दोनों धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार तोड़ने के कार्य दो घंटे तक रुका रहा।
विज्ञापन
एसडीएम प्रत्यूष सिंह के आने के बाद विधायक राजकुमार ठुकराल व अन्य लोगों की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि दोनों धार्मिक स्थलों के मुख्य दौर एक साथ तोड़े जाएंगे। ऐसे में एक धार्मिक स्थल का द्वार तोड़ने पर जेसीबी मशीन खराब हो गई।
एनएचएआई की ओर से द्वार तोड़ने के लिए दूसरी जेसीबी मशीन बुलाई गई। वहीं दूसरे धार्मिक स्थल का द्वार तोड़ने पर चालक की तबियत खराब हो गई और दूसरे चालक को बुलाया गया। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि जेसीबी मशीन का प्रेशर पाइप खराब होने पर दूसरी जेसीबी मशीन से धार्मिक स्थलों के मुख्य द्वार तुड़वाए गए।
धार्मिक स्थलों के मुख्य द्वार तोड़ने के लिए पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
रुद्रपुर। एनएच-74 स्थित दो धार्मिक स्थलों के मुख्य द्वार तोड़ने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक को काशीपुर बाईपास से गुजारा। ऐसे में कुछ देर के लिए शहर में जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते वहां पर लोगों की भीड़ भी लगी रही। संवाद

रुद्रपुर के एनएच-74 के किनारे धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार को तोड़ती जेसीबी।- फोटो : RUDRAPUR