एनजीटी ने दो ईंट भट्ठे सीज किए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बगैर एनओसी के चल रहे दो ईंट भट्टे सीज किए हैं। इनमें से एक भट्टा पुरानी जमा रायल्टी के आधार पर चल रहा था जबकि दूसरे भट्टा स्वामी ने कई वर्षों से न तो रायल्टी जमा की थी और न ही एनजीटी से एनओसी ली थी।
डीएम के निर्देशन में एसडीएम ऋचा सिंह एवं जिला खान अधिकारी जय प्रकाश ने टीम के साथ सीमांत क्षेत्र में चल रहे ईंट भट्टों का औचक निरीक्षण किया।
टीम ने ग्राम जसारी में चल रहे किसान ब्रिक फील्ड के रिकार्ड खंगाले। जांच में पता लगा कि भट्टा स्वामी पुरानी जमा रायल्टी के आधार पर ही काम कर रहा था बावजूद इसके एनजीटी से कोई एनओसी नहीं ली गई थी। जबकि सैजना पटपुरा में चल रहे मैसर्स भारत ब्रिक फील्ड वर्षों पुरानी रायल्टी के बूते ईंटों का कारोबार कर रहा था। टीम ने दोनों भट्टों को सील कर दिया। मौके पर तहसीलदार राधेश्याम राणा, राजस्व निरीक्षक गिरवर सिंह, सतीश कुमार आदि शामिल थे।