फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   news

Udham Singh Nagar News: पूर्व प्रधान पर गोली चलाने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
news
पुलिस मुठभेड़ में घायल काव्य शर्मा को ले जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस - फोटो : स्वयं

विज्ञापन
-
एक के पैर में लगी गोली, दूसरे को तमंचा और कारतूस सहित दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
काशीपुर। पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान पर गोली चलाने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए हैं। दोनों आरोपियों ने पुलिस पर तमंचों से फायर झोंके और जवाबी कार्रवाई में आरोपी काव्य शर्मा के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को तमंचा और कारतूस सहित दबोच लिया। घायल को काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी अभय प्रताप सिंह, सीओ दीपक सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी देर रात अस्पताल में पहुंचे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटा रही है।
रविवार रात कुंडेश्वरी क्षेत्र में पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी खरमासा क्षेत्र में अचार फैक्टरी की ओर भाग रहे दो संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें ढकिया निवासी काव्य शर्मा पुत्र स्वर्गीय सुनील कुमार शर्मा के पैर में गोली लग गई। वहीं उसके साथी राघव मिश्रा उर्फ निखिल पुत्र राजेश मिश्रा निवाली सुभाष नगर को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ लिया। काव्य शर्मा का काशीपुर के सरकारी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, काव्य शर्मा का परिवार अपराध की दुनिया से काफी पहले से जुड़ा है। उसका भाई कार्तिक शर्मा आईटीआई थाना क्षेत्र में फरवरी 2024 में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में जेल जा चुका है। वहीं काव्य शर्मा खुद भी हत्या के प्रयास के मामले में आरोपित रह चुका है। इसके अलावा काव्य शर्मा का सगा मामा भी हत्या के प्रयास में जेल की सजा काट चुका है। पूछताछ में काव्य शर्मा ने स्वीकार किया कि उसने पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह पर गोली पुरानी रंजिश के चलते चलाई थी। पुलिस अब इस पूरे गैंग के पुराने मामलों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


इनसेट...
पुरानी रंजिश में चलाई थी पूर्व प्रधान पर गोली
काशीपुर। काव्य शर्मा ने कुंडेश्वरी क्षेत्र के ढकिया कला निवासी पूर्व प्रधान प्रधान श्याम सिंह पर पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाई थी। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके भाई और मामा को गिरफ्तारी में मदद की थी। उसका कुछ पैसों का लेनदेने भी था। इसी के चलते उसने श्याम सिंह पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट ...
पूर्व प्रधान पर चलाई थी दो गोली
काशीपुर। बीते बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधान श्याम सिंह अपनी आठ वर्षीय बेटी को दवा दिलाने के लिए बाइक से गांव के ही क्लीनिक पर गए थे। दवा लेकर बाहर निकलते ही जैसे ही वह बाइक पर बैठे, तो दो बदमाशों ने उनपर गोली चला दी थी। एक गोली उनके रीढ़ की हड्डी में और दूसरी फेफड़े में जाकर लगी थी। दिल्ली के एक अस्पताल में आठ घंटे चले ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई थी। अभी उनकी स्थित स्थिर है।

फोटो...पुलिस मुठभेड़ में घायल काव्य शर्मा को ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed