फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   new ward president of usnagar congress

Udham Singh Nagar News: महानगर कांग्रेस के 40 वार्ड अध्यक्ष बने

Thu, 28 Sep 2023 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 28 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
new ward president of usnagar congress
बाजपुर में नवनियुक्त किसान कांग्रेस के पदाधिकारी का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
रुद्रपुर। कांग्रेस महानगर कमेटी ने सभी 40 वार्ड अध्यक्षों का चयन किया है। शक्ति विहार स्थित महानगर कार्यालय में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने इन अध्यक्षों को मनोनयन पत्र सौंप कर निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया। वार्ड अध्यक्षों की सूची प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को भी भेजी गई है। निकाय चुनाव के लिए पार्षद का टिकट तय करने में वार्ड अध्यक्षों की राय भी ली जाएगी। वहां पार्षद मोहन खेड़ा, गोपाल भसीन, सुनील आर्य, अर्जुन विश्वास, उमा सरकार, सतीश कुमार, वीरेंद्र कोली, गोपाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन



महिपाल प्रांतीय महामंत्री और राजेंद्र बने उपाध्यक्ष

बाजपुर। किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने बुधवार को महिपाल सिंह बोरा को संगठन का प्रदेश महामंत्री, राजेंद्र शर्मा को संगठन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष लाडी ने कहा कि किसान कांग्रेस का ब्लाॅक स्तर पर इकाइयां गठित की जा रही है। वहां पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय, संगठन जिलाध्यक्ष नवदीप कंग, दीपक सैनी, मंगल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन




रंजन बने युकां नगर अध्यक्ष
शक्तिफार्म। ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य के नेतृत्व में कांग्रेस की बैठक ग्राम सभा तिलियापुर में हुई। इसमें बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत यूथ विंग का विस्तार किया गया। वहां सुशील गौतम यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष, रंजन चौधरी को यूथ कांग्रेस का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दिपुल विश्वास यूथ कांग्रेस के जिला महामंत्री बने। वहां नगर अध्यक्ष प्राण मंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुकुमार चक्रवर्ती, सुमिंदर यादव, विभूति प्रसाद, सूर्य प्रताप सिंह, रामानंद, गुरुदेव, विष्णु तरफदार, सागर मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजपुर में नवनियुक्त किसान कांग्रेस के पदाधिकारी का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद

बाजपुर में नवनियुक्त किसान कांग्रेस के पदाधिकारी का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed