{"_id":"644031b1e55431b941066cdc","slug":"new-transfarmer-in-rudrapur-rudrapur-news-c-8-1-116857-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के देहात क्षेत्रों में लगेंगे 18 नए ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के देहात क्षेत्रों में लगेंगे 18 नए ट्रांसफार्मर
Wed, 19 Apr 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर के देहात क्षेत्रों में बढ़ते बिजली के लोड व अघोषित बिजली कटौती को कम करने के लिए 18 नए ट्रांसफार्मर लगाने जा रहा है। इसके अलावा भदईपुरा बिजली घर स्थित दो ट्रांसफार्मरों समेत 16 की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।
गर्मी शुरु होने के साथ ही अघोषित बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देहात और शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं। ईश्वर कालोनी, सिंह कालोनी, इंद्रा कालोनी आदि में रात के समय प्रतिदिन बिजली काटी जा रही है। बिजली कटौती की समस्या को देखते हुए ऊर्जा निगम कुछ क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही कुछ की आईसी क्षमता बढ़ा रहा है। ऊर्जा निगम के ईई विजय सकारिया ने बताया कि भदईपुरा बिजली घर की क्षमता वृद्धि की जाएगी, जिसमें एक करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से पुराने दो 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर उन्हें 12.5 एमवीए किया जाएगा। इसके साथ ही छतरपुर, जयनगर, धर्मपुर आदि गावों में 18 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा फौजी मटकोटा गांव में भी नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
रुद्रपुर सर्किल के प्रीतविहार, जेपीएस, भदईपुरा, फुलसुंगा, अग्रसेन नगर, अनमोल नगर, देवहोम फेस वन, रेशमबाड़ी समेत कई क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मरों की आईसी क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए कुल 103.59 लाख रुपये खर्च होंगे।