फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New Soild Waste Management plant

10.65 करोड़ की लागत से बनेगा सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
New Soild Waste Management plant
garbage0.jpg - फोटो : garbage0.jpg
काशीपुर। नगर निगम सॉलिड वेस्ट से कंपोस्ट तैयार करेगा। कचनाल गाजी में करीब 10 एकड़ भूमि पर 10.65 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में निगम के पास कचनालगाजी में करीब साढ़े चार एकड़ भूमि पर ट्रंचिग ग्राउंड है। जीरो वेस्ट कंपनी नगर क्षेत्र से कूड़ा इकट्ठा कर यहां डंप करती है। क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण के लिए फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। कूड़े से प्लास्टिक और अन्य वस्तुएं चुनकर अलग करने के लिए नौ लोगों की भर्ती की गई है। इसे बेचने का जिम्मा भी जीरो वेस्ट कंपनी का है। इस मद में कंपनी निगम को एक लाख रुपये प्रतिमाह का भुगतान करती है। कूड़े से कंपोस्ट बनाने के लिए काशीपुर में अधिक क्षमता वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की कोशिश की जा रही है। निगम के जेई आइएस रौतेला ने बताया कि इस प्लांट के लिए 10.65 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेजी गई है। इसके लिए निगम पांच एकड़ भूमि और खरीदने का प्रयास कर रहा है। शासन से अनुमति मिलने के बाद इसके लिए एनजीटी से भी अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन

सफेद हाथी बनी जैविक खाद बनाने की मशीन
काशीपुर। सब्जी और फलों के अवशेषों से कंपोस्ट खाद तैयार करने की नगर निगम की योजना एक साल के भीतर ही धराशायी हो गई। जनवरी 2018 में करीब 18 लाख की लागत से खरीदी गई यह मशीन से रखरखाव के अभाव में खराब पड़ी है। नगर निगम ने अपने परिसर में जैविक खाद तैयार करने के लिए यह मशीन लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed