{"_id":"60fdb4ec8ebc3e582b009551","slug":"new-prez-of-agarwal-sabha-today-rudrapur-news-hld4323910124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रवाल सभा का आज नया अध्यक्ष चुनेंगे 440 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रवाल सभा का आज नया अध्यक्ष चुनेंगे 440 मतदाता
विज्ञापन
रुद्रपुर के अग्रवाल धर्मशाला में बैठक करते अग्रवाल सभा के पदाधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अग्रवाल सभा रुद्रपुर की रविवार को अग्रसेन भवन में वार्षिक बैठक हुई। महामंत्री हेमंत गर्ग ने विगत तीन साल के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में सोमवार को होने वाले चुनाव पर चर्चा भी की गई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव में 440 मतदाता वोट करेंगे।
अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के चलते इस बार बैठक तीन वर्ष के बाद हुई है। उन्होंने बताया कि अग्रवाल सभा भवन पुराना और छोटा होने की वजह से समाज के उपयोग में नहीं आ पा रहा है। अग्रवाल सभा भवन के अतिक्रमण क्षेत्र को हटाने के लिए निरंतर नोटिस भी दिए जा रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इस भवन का नए सिरे से निर्माण किया जाना आवश्यक है।
इधर, अग्रवाल सभा कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। चुनाव अधिकारी देवी शंकर अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल सभा अध्यक्ष पद के लिए छह लोगों ने नामांकन पत्र भरे हैं, जिनमें बलराम अग्रवाल, विजय भूषण गर्ग, जय भगवान जैन, गौतम रूंगटा, ताराचंद अग्रवाल, मोहन मित्तल शामिल हैं। वहीं महामंत्री के लिए संजय गुप्ता, प्रेम बंसल, कुशल कुमार अग्रवाल, हरिशंकर अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक मित्तल और नरेंद्र बंसल ने नामांकन पत्र भरे हैं। देर शाम खबर लिखे जाने तक नाम वापसी की प्रक्रिया चल रही थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को 12 बजे से पांच बजे तक चुनाव होंगे। पांच बजे मतगणना शुरू होकर विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।