{"_id":"6aa1b98f8eaf89432e016632","slug":"new-entry-in-rudrapur-political-equations-to-be-balanced-through-the-punjabi-sammelan-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-146787-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में नवीन एंट्री, पंजाबी सम्मेलन से साधा जाएगा सियासी समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में नवीन एंट्री, पंजाबी सम्मेलन से साधा जाएगा सियासी समीकरण
Thu, 10 Sep 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बृहस्पतिवार को (आज) सीएम पुष्कर सिंह धामी के गढ़ तराई में पंजाबी सम्मेलन जरिए सियासी हुंकार भरेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद रुद्रपुर में उनका यह पहला बड़ा कार्यक्रम है और इसके लिए तराई की उस धरती को चुना गया है जहां सिख वोट बैंक हार-जीत तय करता है।
रामपुर हाईवे स्थित होटल आर्क में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन के जरिए भाजपा एक तरफ तराई के सिख समाज में पार्टी के प्रति विश्वास को मजबूत करना चाहेगी तो दूसरी तरफ संगठन में एकजुटता का संदेश देना भी अहम रहेगा। खटीमा, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा और काशीपुर विधानसभा सीट पर 30 से 40 हजार सिख मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं।
किसान आंदोलन और कुछ स्थानीय मुद्दों के बाद इस वर्ग में नाराजगी की चर्चाएं रही हैं। पंचायत चुनाव निपटने के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा इस नाराजगी को दूर कर फिर से सिख समाज को अपने पाले में मजबूती से लाना चाहती है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम सियासी रीसेट भी माना जा रहा है। सीएम धामी खुद उनकी अगवानी करेंगे।
विज्ञापन
--
मंच पर दिख सकते हैं सिख समाज के बड़े चेहरे
सीएम धामी का गृह जिला ऊधमसिंह नगर है। यहां सिख सम्मेलन का सफल होना उनकी संगठनात्मक पकड़ और सिख समाज में उनकी स्वीकार्यता दोनों की परीक्षा भी होगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे और सिख समाज के बड़े चेहरों को मंच पर लाकर यह दिखाने की कोशिश कर सकती है कि तराई का सिख किसान आज भी भाजपा के साथ खड़ा है। कुल मिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यह दौरा तराई में भाजपा के ''सिख कार्ड'' को फिर से चमकाने और 2027 की राह आसान करने की रणनीति का हिस्सा है।
--
भाजपाइयों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहली बार रुद्रपुर आगमन को लेकर भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यकर्ता इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में पूरी ताकत से जुटे हैं। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने तैयारियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें कीं। उन्होंने बिंदुखेड़ा, अमरपुर, रतनपुरी और अलखदेवी में सिख समाज के लोगों से मुलाकात की। विधायक ने समाज के लोगों से सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।
पंतनगर एयरपोर्ट पर सीएम ने किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र और नीब करौली महाराज का चित्र भी भेंट किया। एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व मुख्यमंत्री ने जनप्रतिधियों से मुलाकात भी की। इसके बाद वे हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सांसद अनिल बलूनी, जिपं अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शासनी आदि अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंतनगर पहुंचते ही बजाया डमरू
रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने उन्हें डमरू भेंट किया। नितिन नवीन ने भेंट किए गए डमरू को बजाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान विनोद सिंह, अजय कुमार, राम गोपाल, विपुल नारंग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
-
पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों के लिए की बैठक
भरतपुर-मेघावाला मंडल से अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान
जसपुर। भाजपा के भरतपुर-मेघावाला मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों के लिए बैठक की। ग्राम दुर्गापुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई बैठक में सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंंबर ने बताया कि 10 सितंबर को दोपहर एक बजे रुद्रपुर में पंजाबी सिख गौरव सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों से सिख समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन समाज की एकजुटता और गौरव को प्रदर्शित करने का अवसर है। बैठक में बताया गया कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार रुद्रपुर पहुंचेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री के भी शामिल होने की जानकारी दी गई। वहां नगर पंचायत गढ़ीनेगी अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा, मंडल महामंत्री हरप्रीत सिंह हैप्पी, गुरताज सिंह भुल्लर, सुखदेव सिंह नामधारी, सचिन बाठला आदि मौजूद रहे। संवाद