{"_id":"6457e48f614b26f4ac079634","slug":"new-cc-road-in-usnagar-rudrapur-news-c-8-1-133519-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: यूएस नगर जिले के गांवों में बनेंगे 45 नए सीसी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: यूएस नगर जिले के गांवों में बनेंगे 45 नए सीसी मार्ग
Sun, 07 May 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिले के विभिन्न गांवों में जर्जर सड़क की हालत सुधारने के साथ ही नई सड़कें बनाने की पहल की जा रही है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 74 सड़कों का चयन करने के बाद जिला योजना से 18 करोड़ 75 लाख रुपये का बजट मांगा है।
जिले के विभिन्न ग्राम सभाओं में लंबे समय से सड़कों की हालत खराब हैं। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतें होती हैं, वहीं हादसे भी होते हैं। कईं जगहों पर बरसात में सड़कें चलने लायक नहीं रहती हैं। इन सड़कों की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग ने योजना तैयार की है।
खटीमा के ग्राम पंचायत डोहरा, साधुनगर और कैथुलिया में डामर सड़क प्रस्तावित की गई है। योजना में 45 सीसी मार्ग, चार इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग,16 सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। इसमें ग्राम सभा कंजाबाग, बगिया चक्की , भूड़ महोलिया, सुनपहर मार्ग, झनकईया मेन बाजार की सड़कों की मरम्मत और नाली निर्माण प्रस्तावित है। जिले के ग्राम सभा बिरिया, गांगी, दियुरी, भडाभुडिया, रतनपुर, गौझरिया, ग्राम पंचायत, शहदोरा, कथरा, अजीतपुर, डोहरा, ग्राम अलीनगर, बरी में चिह्नित जगहों पर सीसी सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत फिरोजपुर में कुछ मार्गों को सीसी मार्ग बनाने के साथ ही नाली का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के ईई विनोद प्रसाद डोबरियाल ने बताया कि गांवों की सड़कों में मरम्मत का कार्य करने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा कुछ ग्राम सभा में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सभी कार्यों को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। इनके लिए बजट की मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।