फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Negligence: Two out of 23 people returned from UK, twice on the list

लापरवाही : ब्रिटेन से लौटे 23 लोगों में दो के नाम सूची में दो बार दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Two out of 23 people returned from UK, twice on the list
डॉ. डीएस पंचपाल, सीएमओ, ऊधम सिंह नगर। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ब्रिटेन से जिले में लौटे कोरोना जांच के लिए चिह्नित 25 लोगों में दो के नाम सूची में दो बार दर्ज हो गए, जबकि वास्तव में 23 लोग ही ब्रिटेन से लौटे थे। इनमें 15 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है, जबकि शेष आठ लोगों में से छह का पता नहीं चल सका है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना केंद्र और राज्य की आईडीएसपी यूनिट (इंटीग्रेटेड डीसीज सर्विलांस प्रोग्राम) और एलआईयू को भेज दी है। इधर, ब्रिटेन से लौटी संक्रमित महिला समेत दो लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना का नया रूप मिलने के बाद जिले में एक माह में ब्रिटेन से लौटे 25 लोग चिह्नित किए गए थे। बीते शुक्रवार को इनमें से 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजे थे। 10 लोगों के आवास का पता नहीं मिलने के कारण सैंपलिंग नहीं हो सकी थी। शनिवार को इनमें से काशीपुर निवासी 39 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 14 की रिपोर्ट निगेटिव निकली।
विज्ञापन

महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। इधर, महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने और ब्रिटेन से लौटे अन्य लोगों का पता न चलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि इनमें से एक महिला हल्द्वानी और एक व्यक्ति जसपुर में मिल चुका है। शेष छह लोगों की तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एलआईयू को सूचित किया है। साथ ही केंद्र और राज्य की आईडीएसपी यूनिट को सूची में दो नामों के दो बार दर्ज होने की सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में एक व्यक्ति रामपुर (यूपी) निवासी मिला है, जो पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रामपुर चला गया था। अन्य लोग जिले के रुद्रपुर, बाजपुर और जसपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, हल्द्वानी में मिली महिला और जसपुर के एक व्यक्ति के सैंपल ले लिए गए हैं। उनके परिवार के सदस्यों को होम आइसोलेट किया गया है।
ब्रिटेन से लौटे 25 लोगों की आईडीएसपी यूनिट से सूची मिली थी लेकिन इस सूची में दो नाम दो बार दर्ज थे। ब्रिटेन से 23 लोग लौटे थे। इसकी सूचना केंद्र और प्रदेश की आईडीएसपी यूनिट को भेज दी है। सूची में एक ही नाम दो बार दर्ज होने की गलती जिलास्तर से नहीं हुई है। 23 में से 15 लोगों की कोराना जांच हो चुकी है। एक महिला पॉजिटिव और 14 लोग निगेटिव आए हैं। शेष आठ में से महिला समेत दो लोग मिल गए हैं, जबकि छह लोगों के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हैं। इसकी सूचना एलआईयू को भेज दी है। - डॉ. डीएस पंचपाल, सीएमओ, ऊधम सिंह नगर।

इंग्लैंड से लौटी महिला को अलग वार्ड में किया है भर्ती
रुद्रपुर। इंग्लैंड से लौटी काशीपुर निवासी संक्रमित महिला को कोविड अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती किया गया है। आइसोलेशन प्रभारी डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि वार्ड में भर्ती महिला की हालत सामान्य है। काशीपुर में महिला के परिवार के सदस्यों को होम आइसोलेट किया गया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed