फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ND in the valley of the new hard standing for Congress

तराई में एनडी ने कांग्रेस के लिए खड़ी की नई मुश्किल

Thu, 19 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एनडी तिवारी का भाजपा में जाना  कांग्रेस के लिए तराई में नई मुश्किल खड़ी कर सकता है। एनडी तिवारी की कर्म स्थली तराई में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। भाजपा ने अगर एनडी तिवारी को प्रचार के लिए उतारा तो कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है।


तराई वासी आज भी इस बात को स्वीकारे करते हैं कि ऊधमसिंह नगर का औद्योगिक विकास एनडी तिवारी की देन है। पंतनगर, सितारगंज और काशीपुर में औद्योगिकीकरण से पहले भी तराई में राईस मिलों की स्थापना से लेकर अन्य उद्यमों की स्थापना में भी तिवारी का योगदान स्वीकार किया जा रहा है।
विज्ञापन



हाल ही में  दिग्गज नेता यशपाल आर्य ने भाजपा का दामन थाम कर कांग्रेस को झटका दिया था। कांग्रेस इसकी भरपाई कर पाती, इससे पहले ही कांग्रेस को एनडी का झटका भी लगा है। अगर चुनावी माहौल में भाजपा ने एनडी को तराई में प्रचार के लिए उतारा तो विकास की दुहाई देकर तिवारी कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.

अपने मुख्यमंत्री काल में एनडी तिवारी ने वर्ष  2005-06 में प्रदेश को चार बड़े सिडकुल पंतनगर, सितारगंज, हरिद्वार और रुड़की के भगवानपुर में रूप में दिए।  सिडकुल एनडी तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल था।
रुद्रपुर और पंतनगर क्षेत्र में एनडी तिवारी ने अपने मुख्यमंत्री  कार्यकाल में वर्ष 2005 यहां पर सबसे पहले दस बड़े उद्योगों को उतारा। इनमें  अशोका लीलैंड, टाटा, बजाज, ब्रिटानिया, पारले, नेश्ले, एचसीएल, एचपी,  महेंद्रा और मिंडा जैसे उद्योग शामिल हैं। पूरे डेढ़ वर्ष के अंतराल में फिर एनडी ने पंतनगर सिडकुल में इन दस कंपनियों के अलावा 490 और कंपनियां स्थापित कराया। इसके बाद उन्होंने सितारगंज में भी सिडकुल की नींव रखी। काशीपुर को एनडी तिवारी पहले ही  अपने केंद्रीय उद्योग मंत्री रहते हुए वहां पर भी सूर्या कंपनी, आईजीएल  सहित कई बड़े उद्योग स्थापित कर दिए थे।



  एनडी तिवार के कार्यकाल के समय उनकी कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री के पद  पर रहे तिलकराज बेहड़ का कहना है कि पंतनगर सिडकुल को स्थापित करने के लिए  वर्ष 2005 में तिवारी ने रुद्रपुर से लगे पंतनगर क्षेत्र की जमीन को उद्योगों को उपलब्ध कराया। इसमें कई बड़े उद्योगों को स्वीकृति दिए जाने के कागजातों पर भी  उनकी मौजूदगी में हस्ताक्षर हुए थे। बेहड़ का कहना है कि पंतनगर सिडकुल की स्थापना वर्ष 2005 में हुई और  तत्कालीन सीएम एनडी तिवारी के कार्यकाल में यहां पर तमाम बड़े उद्योग  स्थापित हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed