फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NBW taken against two absconding accused

Udham Singh Nagar News: दो भागे अभियुक्तों के खिलाफ लिया एनबीडब्ल्यू

Sun, 11 May 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 11 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
NBW taken against two absconding accused
रुद्रपुर। शहर में दुकान पर कब्जे को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड में भागे दो अभियुक्त पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) ले लिया है। इस हत्याकांड में सात अभियुक्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

28 अप्रैल की तड़के ईश्वर कॉलोनी निवासी गुरमेज सिंह संधू (62) और उनके छोटे बेटे मनप्रीत सिंह (28) की गल्ला मंडी में दुकान के कब्जे का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो भाइयों अवधेश कुमार सलूजा, दिनेश कुमार सलूजा और उसके साथियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अवधेश सलूजा, उसके भाई दिनेश सलूजा, हेमन्त सलूजा, हरीश सलूजा, चरनजीत सलूजा व कांट्रेक्टर विशाल आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने अभियुक्त अवधेश से हत्याकांड में प्रयुक्त इस्तेमाल 32 बोर की पिस्टल बरामद की थी। पुलिस ने अवैध कब्जे के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को लाने वाले हरदीप सिंह लाडी निवासी ग्राम भोलापुर कदीम थाना खजूरिया रामपुर को दो मई को केलाखेड़ा से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मामले में दो अभियुक्तों सन्नी रांगड़ निवासी एलायंस कालोनी और सागर के नाम सामने आए थे। पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके हैं। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों के खिलाफ अदालत से वारंट लिए गए हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed