{"_id":"64e260f834a4bda84603b644","slug":"nbw-for-sukhvindar-singh-rudrapur-news-c-242-1-rdp1002-2838-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फरार सुखबिंदर के खिलाफ एरनबीडब्ल्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फरार सुखबिंदर के खिलाफ एरनबीडब्ल्यू जारी
Mon, 21 Aug 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गूलरभोज के रोशनपुर गांव में नकली शराब बनाने वाले गिरोह के फरार सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा है। अब पुलिस ने न्यायालय से एनबीडब्ल्यू ले लिया है। आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए भी आवेदन करने की तैयारी है।
27 जून की रात एसओजी और गूलरभोज पुलिस की संयुक्त टीम ने चंदायन पुलिया के पास गूलरभोज से आ रहे टेंपो ट्रेवलर रोका, जिसमें 88 पेटियों में देसी शराब के 4224 पव्वे भरे थे। पुलिस ने वाहन चालक गांव कुआखेड़ा, बड़ापुर जिला बिजनौर सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर रोशनपुर स्थित मकान से भारी मात्रा में नकली देसी शराब और शराब बनाने के उपकरण, खाली बोतल सहित कई सामग्री बरामद की। शराब बनाने में लिप्त राज कौर निवासी काशीपुर, नीलम निवासी बाजपुर, संदीप सिंह उसका भाई राजेंद्र सिंह, मंजीत सिंह निवासी मुंडिया कला बाजपुर को मौके से गिरफ्तार किया था। शराब फैक्टरी का मुख्य सरगना सुखबिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी बेरिया दोलत केलाखेड़ा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना के तीन बाद ही एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उस पर 25,000 का इनाम रखा था। इसके बावजूद उसका अब तक पता नहीं चला। पिछले दिनों पुलिस ने उसके खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू ले लिया है। एएसपी काशीपुर अभय सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय में आवेदन किया जाएगा।