{"_id":"5e04fad48ebc3e87fe1081b9","slug":"nayab-nazir-sued-for-misuse-of-government-money-and-financial-irregularities-kashipur-news-hld3671407142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी धन का दुरुपयोग और वित्तीय अनियमिताओं के आरोप में नायब नाजिर पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी धन का दुरुपयोग और वित्तीय अनियमिताओं के आरोप में नायब नाजिर पर मुकदमा
विज्ञापन
जसपुर। सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में नायब नाजिर के खिलाफ नायब तहसीलदार ने मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, डीएम ने एसडीएम की रिपोर्ट पर नायब नाजिर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय अटैच कर दिया है।
बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार सुदेश कुमार ने नायब नाजिर नीरज कुमार निवासी मोहल्ला जुलाहान के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितता, वित्तीय धोखा, व्यवसायिक कदाचार करने के आरोप में कोतवाल को तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा कि सितंबर में एसडीएम ने नायब नाजिर कक्ष का औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्हें खनन एवं अन्य मदों में जमा राशि के रजिस्टरों में हेराफेरी मिली। एसडीएम ने जांच कमेटी बनाकर प्रकरण में रिपोर्ट मांगी। आरोप है कि नायब नाजिर ने चार माह तक करीब पौने दो लाख रुपये की रकम को अपने पास रखकर दुरुपयोग किया और वित्तीय अनियमितताएं बरती। एसडीएम ने कमेटी रिपोर्ट को डीएम को भेजा था। डीएम ने एसडीएम की रिपोर्ट पर नायब नाजिर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय अटैच कर दिया है। कोतवाल उमेद सिंह दानू ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोट - मैंने पूरी रकम जमा कर दी है। जांच समिति ने न तो मेरे बयान लिए और न ही मुझसे स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि द्वेष भावना के चलते कार्रवाई कराई गई है। मुझ आरोपों को भी निराधार बताया है। - नीरज कुमार, आरोपी नायब नाजिर।
विज्ञापन
----
नौकरी पर बन आई तो लाइनकुली ने रकम लौटाई
रुद्रपुर। ऊर्जा निगम के लालपुर बिजलीघर में तैनात लाइनकुली ने निलंबन के बाद गबन किए तीन लाख 69 हजार रुपये विभागीय खाते में जमा कर दिए हैं। गबन के पूरे प्रकरण की जांच तीन सदस्यीय कमेटी कर रही है। कमेटी की रिपोर्ट पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
बता दें कि ऊर्जा निगम के लालपुर बिजलीघर में लाइनकुली के पद पर तैनात कर्मचारी टी गांधी ने दिसंबर में उपभोक्ताओं से जमा किए गए विद्युत बिलों के 3 लाख 69 हजार रुपये का गबन कर दिया था। मंगलवार शाम को गबन का मामला पकड़ में आने के बाद अधिशासी अभियंता एसके तिवारी ने आरोपी लाइनकुली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही गबन की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई थी।
मामले में एसडीओ किच्छा ने थाने में तहरीर दी थी लेकिन केस दर्ज नहीं हो सका था। ईई ने बताया कि आरोपी लाइनकुली ने 22 नवंबर से और 23 दिसंबर तक के बिल की रकम सरकारी खाते में जमा नहीं की थी। रसीदों का मिलान करने पर गड़बड़ी उजागर हुई थी। बताया कि बृहस्पतिवार को निलंबित लाइनकुली टी गांधी ने लालपुर बिजलीघर के विभागीय खाते में गबन के रुपये जमा कर दिए हैं। आरोपी के खिलाफ जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पूछताछ की
क्षेत्र की दूसरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी जानकारी प्राप्त की
रुद्रपुर। टेक होम राशन की रकम के दुरुपयोग के मामले में बृहस्पतिवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी ने हटाई गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पूछताछ की। इसके साथ ही इस प्रकरण की तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम भी जांच कर रही है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी रमा रावत ने ट्रांजिट कैंप के आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता अल्पना रस्तोगी के हटाए जाने के बाद उससे पूछताछ की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने विभागीय कर्मचारियों पर उसके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी ने क्षेत्र की अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से इस मामले में जानकारी प्राप्त की। रमा रावत ने कहा कि इस मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का भी पक्ष लिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम भी इसकी मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
वीडियो वायरल की होगी जांच : एआरटीओ
रुद्रपुर। परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में बुधवार को कुछ लोगों के शराब पीने की वायरल वीडियो की परिवहन विभाग ने अभी जांच शुरू नहीं की है। परिसर में शराब पीने की घटना के कुछ विभागीय कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत हो सकती है। हालांकि एआरटीओ प्रशासन पूजा नयाल ने कहा कि वीडियो में कोई भी विभागीय कर्मचारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने के मामले में सुरक्षा कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि वीडियो में शराब पीते नजर आ रहे लोग बाहरी प्रतीत हो रहे हैं। जांच में दोषी पाये गये सभी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। ब्यूरो