फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nawab had crossed every limit for killing killer

नवाब की जान लेने के लिए हर हद पार कर गए थे भाड़े के हत्यारे

Sat, 26 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sat, 26 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

बीते दिनों हुई ट्रांसपोर्टर नवाब की मौत किसी सड़क हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने जसपुर के ट्रांसपोर्टर की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रांसपोर्टर प्रेमी ने प्रेमिका (नवाब की पत्नी) को पाने की लालसा में भाड़े के दो हत्यार साथियों की मदद से नवाब की हत्या करवाई थी और दुर्घटना की शक्ल देने की पूरी कोशिश की थी। प्रेमिका भी शौहर के कत्ल में शामिल थी। महिला का प्रेमी सरफराज लक्सर (हरिद्वार) में ट्रांसपोर्ट का काम करता है।

विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी केवल खुराना ने अपने दफ्तर में पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते आठ दिसंबर की रात काशीपुर-जसपुर मार्ग पर बाबा शेर अली की मजार के पास सड़क पर नवाब (42) पुत्र मुहम्मद असलम निवासी मोहल्ला छिपियान जसपुर का खून से लथपथ शव मिला था। प्रारंभिक जांच के बाद थाना कुंडा में हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। जांच में पता चला कि मोहल्ला छिपियान के रहने वाले सरफराज और मृतक की पत्नी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री शहाना परवीन की भूमिका संदेहजनक लगी।
विज्ञापन

जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि दोनों के बीच घंटों बातें होती थीं और दोनों में अवैध संबंध थे। प्रेमिका से मिलने के लिए ही सरफराज ने नवाब से दोस्ती कर ली थी। करीब छह महीने पहले दोनों ने निकाह करने की ठानी। जिसके बाद सरफराज रास्ते के कांटे नवाब को हटाने की जुगत में लग गया था। सरफराज ने काशीपुर के प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाले खालिद निवासी ग्राम बैजनी थाना टांडा रामपुर और उस्मान निवासी ग्राम रोशनपुर बहेड़ी (मुरादाबाद) से नवाब की हत्या के लिए एक लाख रुपये का सौदा किया था। सौदे के तहत सरफराज ने दोनों को 75 हजार रुपये एडवांस में दिए थे। योजना के मुताबिक आठ दिसंबर की रात सरफराज किसी बहाने से नवाब को अपनी कार से काशीपुर लाया और खालिद, उस्मान के पास छोड़कर चला गया। दोनों ने नवाब को शराब पिलाकर नशे का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद दोनों नवाब को नैनो कार में डालकर जसपुर के लिए रवाना हुए और रास्ते में इंजेक्शन से ब्लड प्रेशर की फुल डोज देकर चलती कार से उसे फेंक दिया। नवाब पर तीन बार कार चढ़ाकर दोनों हत्यारे काशीपुर लौट आए। शुक्रवार को पुलिस ने ढेला पुल पर तीनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब सरफराज दोनों आरोपियों खालिद और उस्मान को सुपारी की बाकी बची 25 हजार रुपये की रकम देने पहुंचा था। मृतक की पत्नी शहाना को भी गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त नैनो कार और इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय और एएसपी पंकज भटट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed