फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Navratra Worship in Kashipur

नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में लगी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Navratra Worship in Kashipur
काशीपुर के चामुंडा मंदिर में लगी पूजा अर्चना करने वालों की भीड। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/बाजपुर/केलाखेड़ा। नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अधिकतर देवी भक्तों ने सोमवार को नवरात्र का व्रत रख मां भगवती की आरती गाकर उनका गुणगान किया।
विज्ञापन

काशीपुर के बाल सुंदरी देवी के चैती मंदिर में तड़के चार बजे से ही पूजा करने वालों की कतार लग गई। नगर के गिरिताल स्थित चामुंडा मंदिर नगर के दुर्गा मंदिर मनसा देवी मंदिर तीर्थ द्रोण सागर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर आर्यनगर स्थित चामुंडा मंदिरों में भीड़ थी। चैती मंदिर के मुख्य पड़ा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को मिलती की शैलपुत्री के रूप में पूजा के लिए चैती मंदिर में सुबह चार बजे से ही पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी थी।
विज्ञापन

बाजपुर के प्राचीन शिव मंदिर, रामराज रोड तीन मंदिर, मंडी समिति परिसर मंदिर, गांव चकरपुर, महेशपुरा स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा की। केलाखेड़ा वार्ड नंबर एक स्थित दुर्गा माता मंदिर में सोमवार को पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं के साथ पंडित लक्ष्मीनारायण ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। नगर में स्थित शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी अजय कालरा, सविता शर्मा, संतुष्टि छाबड़ा, शुभ चौधरी आदि श्रद्धालुओं ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed