फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Navodaya Entrance Test

Udham Singh Nagar News: 2551 बच्चों ने दी जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 30 Apr 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 30 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Entrance Test
रुद्रपुर के गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा के दौरान स्कूल गेट पर मौजूद बच्चों के
रुद्रपुर/काशीपुर। जवाहर नवोदय स्कूल की छठी कक्षा के लिए शनिवार को हुई प्रवेश परीक्षा जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। 80 सीटों के लिए 2551 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि 556 बच्चे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

रुद्रपुर के गुरुनानक बालिका इंटर, सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज समेत जिलेभर में बनाए गए सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक प्रवेश परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर अभिभावक सुबह साढ़े 10 बजे ही परीक्षार्थी बच्चों को लेकर पहुंच गए थे। प्रधानाचार्य कंचन जोशी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 3107 बच्चे पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा में 2551 शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश के लखनऊ संभाग, जयपुर संभाग,चंडीगढ़,पूणे, हैदराबाद, शिलांग, पटना, हैदराबाद, भोपाल संभाग के सभी 629 जवाहर नवोदय स्कूलों में प्रवेश परीक्षा एक साथ हुई। प्रवेश परीक्षा का परिणाम जून के पहले पखवाड़े में आने की संभावना है। इधर, काशीपुर के राबाइंका में प्रवेश परीक्षा के लिए 570 बच्चे पंजीकृत थे जिसमें से 455 ने परीक्षा दी और 115 अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी व बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि 24 कक्षों में आयोजित परीक्षा के लिए 30 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed