नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता कल से
सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग महिला-पुरुष प्रतियोगिता 2015 रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान में मंगलवार से शुरू होगी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम से 10 महिला और 20 पुरुष प्रतिभाग करेंगे।
उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता आसिफ रजा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, केरल, गुजरात, असम, बिहार की टीमें काशीपुर पहुंच चुकी हैं।
रजा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 सितंबर को शाम पांच बजे उत्तराखंड के खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल करेंगे जबकि 13 सितंबर को शाम चार बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत विजेताओं को सम्मानित करेंगे।