{"_id":"6a11f88b70c699542c088ec9","slug":"national-fencing-championship-begins-daughters-steal-the-show-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-141934-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप शुरू, बेटियों का रहा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप शुरू, बेटियों का रहा जलवा
Sun, 24 May 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्टेडियम के शिवालिक हॉल में 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप शुरू हो गई। पहले दिन प्रतियोगिता में बेटियों ने जलवा दिखाया। देर शाम तक प्रतियोगिता जारी रही।
शनिवार को फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। मुख्य अतिथि एसपी सिटी नैनीताल मनोज कत्याल, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट व डीपीएस के चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर रहे।
चैंपियनशिप 23 मई से 28 मई तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के 28 राज्यों से आए 650 से अधिक फेंसर्स प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान फॉइल, सेबर एवं एपी वर्गों में पूल व डायरेक्ट एलिमिनेशन मुकाबले खेले जाएंगे। छह दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले डीपीएस के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। देर शाम तक प्रतियोगिता जारी रही। जिसके परिणाम रविवार को जारी होंगे।