फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Narcotics case must report within 90 days

नारकोटिक्स केस की रिपोर्ट 90 दिन में देनी होगी

Fri, 03 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Narcotics case must report within 90 days
रुद्रपुर में विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण करते आईजी, लैब निदेशक अमित सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कुमाऊं भर में नशे, हत्या आदि अपराधों के खुलासे के लिए जमा किए जाने वाले विसरा, नारकोटिक्स के सैंपलों की जांच अब रुद्रपुर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफसीएल) में की जाएगी। यह लैब इसी साल 17 जनवरी को किच्छा रोड में बनी है। प्रयोगशाला के निदेशक, पीएसी के आईजी अमित सिन्हा ने शुक्रवार को लैब का निरीक्षण किया। उन्होेंने 90 दिन के भीतर नारकोटिक्स केस की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश लैब अधिकारियों को दिए हैं।


सिन्हा ने नारकोटिक लैब, विष अनुभाग, पॉस्कोलॉजिक लैब का निरीक्षण करने के बाद सिन्हा ने लैब के संयुक्त निदेशक डॉ. दयाल शरण को 90 दिन के भीतर नारकोटिक केश की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लैब की चहारदीवारी, गारद रूम, जनरेटर हट का निर्माण जल्द से करने के निर्देश भी उनके द्वारा कॉन्ट्रेक्टर को दिए गए। डॉ. दयाल शरण ने बताया कि कुमाऊं के प्रत्येक जिले से आने वाले सैंपलों की जांच उक्त लैब में की जाएगी। अब तक लैब में कुमाऊंभर से 11 एनडीपीएस, 21 विसरा के सैंपल आए हैं। इसके साथ ही देहरादून एफसीएल से 62 एनडीपीएस, 82 विसरा के केश भी हस्तांतरित किए गए हैं। इसमें से कुल 45 विसरा, 50 एनडीपीएस के केसों का निस्तारण लैब कर्मचारियों द्वारा कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान एएसपी सेंथिल अबुदई, एएसपी देवेंद्र पिंचा, एएसपी मंजूनाथ टीसी आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed