{"_id":"6543576510907696fa09d90c","slug":"names-of-the-dead-will-be-removed-from-the-voter-list-in-khatima-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khatima News: वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे मृतकों के नाम, प्रशासन ने मतदाताओं के सत्यापन के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khatima News: वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे मृतकों के नाम, प्रशासन ने मतदाताओं के सत्यापन के दिए निर्देश
Thu, 02 Nov 2023 01:31 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:31 PM IST
सार
प्रशासन ने मतदाताओं के सत्यापन के लिए बीएलओ की ड्यूटी लगा दी है। इन्हें वोटर लिस्ट से मृतकों के नाम और विवाह के बाद दूसरी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता पहचान पत्र बनने वाली महिलाओं के नाम हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे मृतकों के नाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने मतदाताओं के सत्यापन के लिए बीएलओ की ड्यूटी लगा दी है। इन्हें वोटर लिस्ट से मृतकों के नाम और विवाह के बाद दूसरी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता पहचान पत्र बनने वाली महिलाओं के नाम हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
2022 में हुए विस चुनाव में खटीमा क्षेत्र में 1,20,145 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 60,880 पुरुष और 59,260 महिला मतदाता थीं। चुनाव में 77 फीसदी लोगों ने मतदान किया। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मतदाताओं का सही प्रकार से सत्यापन न होने के कारण कई बार अधिक मतदान होने के बावजूद प्रतिशत कम रहता है।
विज्ञापन
कई बार मृतकों के नाम लिस्ट से नहीं हटाए जाते। इसके अलावा विवाह के बाद महिलाओं के नाम पुरानी वोटर लिस्ट में शामिल रहते हैं। इसलिए मतदाताओं का सही प्रकार से सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन