फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Najge Tinkkal's Mahi won the title in International Poetry Writing

अंतर्राष्ट्रीय कविता लेखन में नोजगे टिंवकल की माही ने जीता खिताब

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Najge Tinkkal's Mahi won the title in International Poetry Writing
माही सिंघल - फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। विभा द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कविता लेखन प्रतियोगिता में नोजगे टिंवकल स्कूल की माही सिंघल ने खिताब जीता। इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने खुशी का इजहार करते हुए माही के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विभा संस्था द्वारा लॉकडाउन एवं पर्यावरण विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कविता लेखन प्रतियोगिता में भारत के अलावा खाड़ी के देश संयुक्त राष्ट्र, अमीरात, सऊदी अरब, कतर आदि देशों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें प्रतिभागी द्वारा एक कविता लिखकर विभा के पोर्टल में डालनी थी। प्रतिभागी नोजगे टिंवकल में कक्षा 10 की छात्रा थी। विजेता माही को 1000 की नगद राशि एवं ई सर्टिफिकेट विभा संस्था द्वारा दिया गया। इस उपलब्धि पर एमडी टिवंकल दत्ता ने विजेता माही एवं उसके परिजनों एवं मार्गदर्शक शिक्षक गुलफाम अली को बधाई दी है। एओ डॉ. विनय जैन एवं डॉ.नूपुर सिंह ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed