फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nainital and Bageshwar teams won in volleyball.

Udham Singh Nagar News: वाॅलीबाल में नैनीताल और बागेश्वर की टीमें जीतीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nainital and Bageshwar teams won in volleyball.
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन महिला वर्ग के मुकाबले हुए जिसमें नैनीताल और बागेश्वर की टीम ने जीत दर्ज की। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम नितिन सिंह भदौरिया, उत्तराखंड वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह धानक और उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का पहला मैच देहरादून और नैनीताल के बीच खेला गया जिसमें नैनीताल की टीम ने 2-1 से मैच जीता। दूसरे मैच में बागेश्वर ने उत्तरकाशी को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए डीएम भदौरिया ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाती है और आगे चलकर यही खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश की 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। निर्णायक की भूमिका साक्षी सिंह, नीशू चौधरी, तनुजा आर्या, गुरुतेज सिंह, आशा पांडे, श्याम भट्ट ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed