फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nagar Nigam Kashipur

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में सेनेटरी इंस्पेक्टर बिना नगर की सफाई व्यवस्था

Fri, 28 Apr 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 28 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Kashipur
काशीपुर। नगर निगम में महत्वपूर्ण सेनेटरी इंस्पेक्टर के सभी छह पद वर्षों से रिक्त हैं। यही हाल सुपरवाइजर पदों का है। निगम में सुपरवाइजर के 17 स्थायी पद के सापेक्ष मात्र चार ही सुपरवाइजर हैं। ऐसे में नगर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के 40 वार्ड में सफाई व्यवस्था की देखरेख के लिए छह सेनेटरी इंस्पेक्टर और 17 सुपरवाइजर के पद हैं। बताया जाता है निगम में बीते सात जनवरी 2022 तक एक सेनेटरी इंस्पेक्टर कार्यरत थे। भारत निर्वाचन आयोग ने उक्त सेनेटरी इंस्पेक्टर के चार साल से निगम में रहने के चलते उन्हें आठ जनवरी 2022 को हरिद्वार ट्रांसफर कर दिया था। सेनेटरी इंस्पेक्टर की कमी बीती 24 अप्रैल को तब उजागर हुई जब नगर आयुक्त ने वार्ड नंबर 32 और 36 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कराया। एसएनए यशवीर सिंह राठी ने निरीक्षण के दौरान 20 पर्यावरण मित्रों के सापेक्ष 16 को अनुपस्थित पाया, एक पर्यावरण मित्र के स्थान पर एक अन्य व्यक्ति को कार्य करते पाया गया।
विज्ञापन


निगम कर्मी अतिरिक्त समय में देख रहे सफाई व्यवस्था
नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर कमी के कारण उन्होंने व्यवस्था के तहत निगम कर्मियों को सफाई के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। बताया कि निगम कर्मी सुबह छह से नौ बजे तक विभिन्न वार्डों में जाकर निरीक्षण करते हैं। उसके बाद कार्यालय आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण मित्रों की वार्डों में सफाई व्यवस्था की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीते दिनों हुए निरीक्षण में पाए गए कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। भविष्य में यदि कोई कार्मिक लापरवाही करता है तो वेतन रोकने की कार्रवाई होगी। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
- विवेक राय, नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed