फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nadehi sugar mill workers protest for salary

Udham Singh Nagar News: वेतन के लिए नादेही चीनी मिल के कर्मचारियों का प्रदर्शन

Sun, 06 Jul 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nadehi sugar mill workers protest for salary
जसपुर। नादेही चीनी मिल के कर्मचारियों को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे उनमें आक्रोश है। उन्होंने मिल के गेट पर विरोध प्रदर्शन कर वेतन दिए जाने की मांग की। नादेही चीनी मिल के कर्मचारी शनिवार को नादेही मिल के गेट पर एकत्र हुए। उन्होंने यहां प्रदर्शन कर कहा कि पिछले पांच माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। इसके बाद भी शासन-प्रशासन को उनकी कोई परवाह नहीं है। अब उनके सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। उन्होंने अपने वेतन को पूर्व की भांति बहाल किए जाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर विरोध प्रदर्शन को लगातार जारी रखने का निर्णय भी लिया। श्रमिक नेता राजेंद्र कुमार ने कहा जब वेतन ही नहीं मिलेगा तो खर्च कैसे चलेगा। वहां प्रभुनाथ सिंह, अंकुश कुमार, जसविंदर सिंह, रणजीत सिंह, लियाकत हुसैन आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed