फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NAAC team did an online visit to Radhehari, discussions took place on teaching-learning

Udham Singh Nagar News: नैक की टीम ने राधेहरि में किया ऑनलाइन विजिट, टीचिंग-लर्निंग पर हुई वार्ता

Wed, 21 May 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 21 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
NAAC team did an online visit to Radhehari, discussions took place on teaching-learning
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से ग्रेड हासिल करने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम ने ऑनलाइन विजिट कर छात्र-छात्राओं से वार्ता की।
विज्ञापन

उत्तराखंड के महाविद्यालयों में मंगलवार को नैक के लिए ऑनलाइन विजिट कराने वाला राधेहरि पहला कॉलेज है। नैक की तीन सदस्यीय टीम ने ऑनलाइन विजिट किया। बुधवार को भी सुबह 9:30 बजे से विजिट शुरू होगा। मंगलवार को ऑनलाइन विजिट के दौरान सबसे पहले प्राचार्य ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कॉलेज की गतिविधियों के बारे में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इसके बाद नैक समन्वयक डॉ. अमादुद्दीन अहमद ने आईक्यूएसी व डॉ. महीपाल सिंह ने रिसर्च और इनोवेशन व भारतीय ज्ञान एवं परंपरा से संबंधित गतिविधियों के बारे में प्रस्तुति दी। उन्होंने विभिन्न विभागों के अध्यक्षों से टीचिंग-लर्निंग विषय पर वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर प्रशासनिक भवन, विज्ञान संकाय, खेल मैदान, पीजी ब्लॉक तक लाइव भ्रमण किया। सभी विभाग व्यवस्थित ढंग से मिले। बीच-बीच में उनके दस्तावेज भी देखे। इसके बाद 40 पूर्व छात्रों से कॉलेज को किस तरह से योगदान करने के बारे में पूछा।

बता दें कि नैक देश में उच्च शिक्षा संस्थानों के मूल्यांकन और मान्यता के लिए जिम्मेदार है। इसका मुख्य उद्देश्य संस्थान की गुणवत्ता की स्थिति को समझना और उसे बेहतर बनाने में मदद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed