फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Murder Case of Rajiv Kumar Pankaj

Udham Singh Nagar News: सिडकुल के खेत में मिला शव ई रिक्शा चालक था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Murder Case of Rajiv Kumar Pankaj
रुद्रपुर। सिडकुल पंतनगर में गन्ने के खेत में मिले शव की शिनाख्त हो गई। शव महमदपुर शमसाबाद जिला फर्रुखाबाद (यूपी) निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ पंकज (35) का निकला। वह पिछले 15 साल से शहर में रहकर ई-रिक्शा चलाता था। ई-रिक्शा, मोबाइल और जेब में पड़ी नकदी गायब है। उसके शरीर पर पांच चाकुओं के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि लूट के बाद उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


शनिवार शाम सिडकुल में जे-ब्लॉक के पास गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। एसपी सिटी समेत पंतनगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


रविवार दोपहर जेके सिंह ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि राकेश शहर में ई-रिक्शा चलाता था और परिवार के साथ अटरिया रोड पर किराये के कमरे में रहता था। परिवार में पत्नी मुनीता देवी, तीन साल की बेटी और सात साल का बेटा है। गर्मी की छुट्टियों में सात मई को उसकी पत्नी शाहजहांपुर स्थित अपने मायके चली गई थी। वह अपना ई-रिक्शा अटरिया ढाल पर रहने वाले परिचित जेके सिंह के घर में खड़ा करता था और वहीं चार्जिंग करता था। जेके का कहना है कि वह शनिवार सुबह रिक्शा लेने आया और इसके बाद नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे उसे सिडकुल ढाल में सिडकुल की ओर यात्रियों को ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। तब से उसका मोबाइल भी बंद था। पुलिस भी हत्या की बात से इन्कार नहीं कर रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि हत्या की आंशका है। हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो सकेगी।



जमीन का चल रहा है विवाद

रुद्रपुर। राकेश ने वर्ष 2018 में अटरिया रोड पर 2.5 लाख रुपये का एक प्लॉट खरीदा था। उसे अब तक कब्जा नहीं मिला था जबकि उसने प्लॉट स्वामी को रुपये दिए थे। परिजनों का कहना है कि प्लॉट के कारण उसकी कई बार जमीन के स्वामी से झड़प हुई। आरोप लगाया कि न तो प्लॉट दिया जा रहा है न ही रुपये लौटाए जा रहे हैं।



पड़ोस में रहने वाले दो युवक फरार

रुद्रपुर। पुलिस को हत्या के मामले में कुछ पुख्ता सुराग मिले हैं। घटना के बाद से राकेश के पड़ोस में रहने वाले दो युवक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं एसपी सिटी ने मामले में छह टीमें गठित की है। सर्विलांस से मामले की जांच की जा रही है। मृतक के ई-रिक्शें की भी तलाश की जा रही है।



शुक्रवार शाम पत्नी से मोबाइल में हुई थी बात

रुद्रपुर। राकेश ने शुक्रवार शाम को पत्नी से मोबाइल में बात की थी और बच्चों का हाल भी पूछा था। अचानक हत्या होने से सभी लोग सकते में आ गए हैं। हालांकि राकेश का मोबाइल अभी चालू है। वह व्यक्ति राकेश के मोबाइल से उसके परिचितों को फोन कर रुपये भी मांग रहा है।




रविवार को चचेरी बहन की शादी में जाना था गांव

रुद्रपुर। रविवार को राकेश की चचेरी बहन की शादी है और उसे भी उसमें शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद के लिए निकलना था। शादी से पहले राकेश की मौत की खबर ने सब को झकझोर दिया। उसके सभी रिश्तेदार और परिजन शादी में शामिल होने की बजाय पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed