{"_id":"5ffca5ba8ebc3e340274a73b","slug":"municipal-corporation-uprooted-tiles-after-waterlogging-on-new-pavements-rudrapur-news-hld410807465","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए फुटपाथों पर जलभराव होने पर नगर निगम ने उखड़वाईं टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए फुटपाथों पर जलभराव होने पर नगर निगम ने उखड़वाईं टाइल्स
विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार में फुटपाथ से टाइल्स उखाड़ते श्रमिक।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बाजार क्षेत्र के नवनिर्मित फुटपाथों पर जलभराव की समस्या को नगर निगम ने गंभीरता से लिया है। नगर निगम ने सोमवार को जलभराव वाले स्थानों पर फुटपाथों के टाइल्स उखड़वा दिए। दोबारा टाइल्स लगाने का कार्य पूरा होने के बाद ही ठेकेदार को रोके गए 60 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा।
दरअसल बीते बुधवार को हुई बारिश से रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में नवनिर्मित फुटपाथों पर कई स्थानों पर जलभराव की समस्या आई थी। बारिश थमने के बाद भी फुटपाथों से बरसाती पानी की निकासी न होने कारण व्यापारियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। फुटपाथों के निचले होने के कारण दिनभर बरसाती पानी रुका रहा।
अमर उजाला ने ‘फिर हुई बारिश, ठंड बढ़ी, निचले फुटपाथों पर रुका बरसाती पानी’ शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। मेयर रामपाल सिंह ने बताया कि फुटपाथों के निर्माण में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार का 60 लाख रुपये का भुगतान रोका गया है।
विज्ञापन
बताया कि फुटपाथों को मानकों के अनुसार नहीं बनाए जाने से कुछ स्थानों पर बरसाती पानी की निकासी नहीं हो सकी थी। बाजार क्षेत्र में कुछ फुटपाथ चिह्नित कर टाइल्स उखाड़े जा रहे हैं। इसके बाद दोबारा टाइल्स लगाए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा।