फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Municipal corporation received 20 benches in exchange of plastic waste

Udham Singh Nagar News: प्लास्टिक वेस्ट के बदले नगर निगम को मिलीं 20 बैंच

Wed, 11 Jun 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 11 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation received 20 benches in exchange of plastic waste
रुद्रपुर नगर निगम में लगी प्ला​स्टिक वेस्ट से बनी बैंच।
रुद्रपुर। नगर निगम को प्लास्टिक वेस्ट के बदले नोएडा की कंपनी बैंच दे रही है। अब तक निगम को 20 बैंच मिल चुकी हैं और ये बैंच दफ्तर और पार्कों में लगाई गई हैं। अब निगम की ओर से कंपनी से संपर्क कर एक प्लांट रुद्रपुर में लगाने की कोशिश की जा रही है। नगर निगम के 40 वार्ड से रोजाना 100 से 120 टन कूड़ा एकत्र होता है।
विज्ञापन

इसके बाद गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर निस्तारण किया जाता है। लेकिन बड़ी मात्रा में एकत्र होने वाला प्लास्टिक वेस्ट निगम के लिए बड़ी मुसीबत बन रहा था। निगम की ओर से कुछ कंपनियों से प्लास्टिक वेस्ट को लेकर वार्ता की गई थी और कुछ ने प्लास्टिक वेस्ट लिया था।
विज्ञापन

नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि सिडकुल की परफेटी कंपनी एक वार्ड में एफआरएफ सेंटर का संचालन कर रहीहै। इस कंपनी के जरिए ही नोयडा की कंपनी को प्लास्टिक वेस्ट भेजने का कार्य चार महीने पहले शुरू किया गया था। प्लास्टिक वेस्ट के बदले में कंपनी की ओर से उनको टिकाऊ बैंच देना शुरू किया गया था। अब तक कंपनी की ओर से 20 बैंच दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैंचों को नगर निगम, जोनल कार्यालय के अलावा विभिन्न पार्क में लगवाया गया है। उन्होंने कहा कि नोएडा की कंपनी से संपर्क किया जा रहा है और कंपनी को एक प्लांट रुद्रपुर में लगाने का आग्रह किया जाएगा। अगर प्लांट यहां लगेगा तो रुद्रपुर के अलावा दूसरे निकायों का भी प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण सही ढंग से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed