{"_id":"ef6414e3a40f49f989b72b4a03880e5c","slug":"multipurpose-camp-speech-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुउद्देशीय शिविर में चुनावी भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुउद्देशीय शिविर में चुनावी भाषण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुउद्देशीय शिविर को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने पूरा चुनावी रंग दिया। उन्होंने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार से सीएम हरीश रावत की तुलना करते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री की तरह जनता से 17 साल मांगें। वहीं, किसानों के बकाया गन्ना भुगतान और मेडिकल कालेज के मुद्दे पर चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से सीधे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से जिला अस्पताल पहुंचे और आशा हेल्प डेस्क, बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने बहुउद्देशीय शिविर में लगे स्टॉल का निरीक्षण भी किया। बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य बीमा की राशि 50 हजार से 1.75 लाख करने जा रही है। बाल स्वास्थ्य योजना, खुशी की सवारी आदि योजना की जानकारी भी दी। बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन करने का मुख्य मकसद जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाना और उनका लाभ आम आदमी को देना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को देखते हुए उन्हें हिमाचल के मुख्यमंत्री की तरह 17 साल न देकर कम से कम 10 साल तो देने ही चाहिए। वहीं, वे अमर उजाला द्वारा किसानों के बकाया गन्ना भुगतान और मेडिकल कालेज बनने में हो रही देर, धन आवंटन के लिए पूछे गए प्रश्नों पर चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
सभा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। ऐसे बहुउद्देशीय शिविर ग्राम स्तर पर भी होने चाहिए। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने लाभार्थियों को गौरा देवी धन योजना के चेक, ट्राई साइकिल आदि वितरित कीं। इस दौरान जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता, सीडीओं आशीष श्रीवास्तव, नारायण सिंह बिष्ट, साहब सिंह, हरीश छाबड़ा, पुष्कर राज जैन, प्रेमलता, हरीश पनेरू सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।