फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mother Glory crushed Maria's team by 197 runs.

Udham Singh Nagar News: मदर ग्लोरी ने मारिया की टीम को 197 रनों से रौंदा

Tue, 13 Oct 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 13 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mother Glory crushed Maria's team by 197 runs.
काशीपुर। देवभूमि सहोदया इंटर स्कूल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग चरण के मुकाबले जारी है। सोमवार को खेले गए मैच में मदर ग्लोरी की टीम ने मारिया स्कूल की टीम को 197 रन से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी में मारिया असुम्पटा और मदर ग्लोरी की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मदर ग्लोरी की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट खोकर 262 रन बनाए। विनय ने 62, जतिन ने 58, कार्तिक ने 49 रनों की शानदार पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मारिया असुम्टा की टीम 13.5 ओवरों में 65 रनों पर सिमट गई। मदर ग्लोरी की ओर से विनय और समन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट हासिल किए। यश राज ने 2 विकेट लिए। विनय को उनके हरफन मौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर संतोष और सुमित कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed