फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More Than Seven Crores for Renovation of Roads

Udham Singh Nagar News: सवा सात करोड़ की लागत से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत

Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
More Than Seven Crores for Renovation of Roads
काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर में 10 किमी की सड़कों का होगा पुनर्निर्माण कार्य
विज्ञापन


काशीपुर। सवा सात करोड़ की लागत से काशीपुर, बाजपुर और गदरपुर विधानसभा क्षेत्रों की सड़कें चकाचक होंगी। इसके लिए विभाग को मंजूरी मिल गई है। विभागीय अधिकारी निविदा प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू करने का दावा कर रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण के कई प्रस्ताव तैयार शासन को भेजे गए थे। अभी तक तीन विधानसभा क्षेत्रों में मात्र चार प्रस्तावों पर ही मोहर लग सकी है। 1.2 किमी एनएच-74 सेठी पेट्रोल पंप के पास से शुगर मिल रोड तक 1.2 किमी सड़क का करीब दो करोड़, 2.4 किमी दढि़याल रोड से खोखरा मंदिर तक के 2.4 किमी क्षतिग्रस्त मार्ग का 1.4 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण होना है।
विज्ञापन

बाजपुर में एसएन इंटर कॉलेज से सरकरा नेता फार्म तक 4.61 किमी सड़क 2.49 करोड़ और गदरपुर में 3.5 किमी भजुआनंगला से बांसखेड़ी होते हुए बेरिया-बरहैनी मार्ग का 1.76 करोड़ रुपये से पुनर्निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति मिली है। विभाग टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की बात कर रहा है। जसपुर विधानसभा में एक भी प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन विधानसभा में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य होने हैं। विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। - अरुण कुमार, ईई, लोनिवि काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed