फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More Than four thousands People Got vaccinated

जिले में 4,626 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
More Than four thousands People Got vaccinated
रुद्रपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति सुचारु होने के बाद टीकाकरण अभियान पूर्ववत तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को जिले के सभी सात विकासखंडों में बनाए टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए 45 वर्ष से अधिक वर्ष के लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर कुल चार हजार, 626 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इनमें तीन हजार, 185 लोगों को दूसरी डोज व एक हजार, 441 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज स्थित टीकाकरण केंद्र पर सुबह आठ बजे से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। पंजीकरण के बाद लोगों ने केंद्र पर वैक्सीन लगवाई। साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित फ्लू क्लीनिक पर आरटीपीसीआर जांच के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी नजर आई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध होने पर शीघ्र ही 18 वर्ष से अधिक वर्ष के युवाओं को भी टीका लगवाने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed