फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More Than 90Thousands name will be Added in Electoral Role

जिले की मतदाता सूची में 92,276 लोगों के नाम जुड़ना शेष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
More Than 90Thousands name will  be Added in Electoral Role
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में बैठक करती डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम 15 दिसंबर तक निर्धारित है। 12 और 13 दिसंबर को सभी मतदेय स्थलों, सार्वजनिक स्थानों/शिक्षण संस्थानों में मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष अभियान के तहत शिविर होंगे। बताया कि जिले की मतदाता सूची में 90 हजार से अधिक लोगों का नाम जुड़ना शेष है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जिन युवा और अर्ह नागरिकों ने एक जनवरी 2021 को 18 या इससे अधिक आयु पूरी कर ली है, वे संबंधित बीएलओ से संपर्क कर प्रारूप-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लें। सभी एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारी 18-19 वर्ग के युवाओं पर विशेष फोकस करें। वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार 18-19 आयुवर्ग के जिले में कुल 67437 मतदाता होने चाहिए थे लेकिन वर्तमान मतदाता सूची में केवल 4951 युवाओं के ही नाम पंजीकृत है। 62486 युवाओं के नाम पंजीकृत होने शेष हैं। इसी प्रकार अन्य आयु वर्ग सहित जिले में 92,276 अर्ह नागरिकों के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत होने शेष हैं। इसके सापेक्ष नौ दिसंबर तक ऑन लाइन/ऑफ लाइन सहित नाम सम्मिलित करने को केवल 10,088 लोगों के ही प्रारूप-6 प्राप्त हुए हैं। कहा कि प्रारूप 6,7,8 व 8क विभागीय वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है। आवेदक www.nvsp.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी बी बुधलाकोटी ने बताया है कि किसी भी व्यक्ति या मतदाता को कोई भी जानकारी लेनी हो तो कार्यालय के दूरभाष नंबर 05944246787 व टोल फ्री नम्बर 1950 पर संपर्क कर सकते है। वहां पर एडीएम यूएस चौहान, सीईओ आरसी आर्या, कलक्ट्रेट ओसी नरेश चंद्र दुर्गापाल, पीसीएस राजीव कुमार, प्रशिक्षु आईएएस जयकिशन सहित डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चन्द्रराम, डॉ. आरसी पुरोहित, डॉ. कमल चनियाल सहित सभी एसडीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक में जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed