फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More Murder Case in Usnagar

Udham Singh Nagar News: तराई में पूर्व में हुईं हैवानियत की घटनाएं

Sat, 29 Jul 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 29 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
More Murder Case in Usnagar
रुद्रपुर। 20 अप्रैल 2019 को ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में नरेंद्र ने 13 बीघा जमीन आदि संपत्ति हड़पने के लिए डंडे से पीटने के बाद सास, ससुर, दो सालियाेें की हत्या कर शवों को उनके ही घर में गाड़ दिया था। इसके बाद गड्ढे पर फर्श डलवा दिया था। 16 महीने बाद मामला खुलने पर पुलिस ने शवों को निकलवाया था।
विज्ञापन

- सितंबर 2019 को ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में शीशगढ़ बरेली निवासी प्रेमपाल ने अपनी पत्नी के तीन टुकड़े कर उनको बोरे में भर दिया था। पड़ोसी के देख लेने के कारण आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन

- मई 2022 को किच्छा के सिरौली में अबरार ने अपनी पत्नी नेहा की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी। छह महीने पहले ही नेहा की शादी हुई थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अक्तूबर 2022 को शिमला पिस्तौर में आजाद राजभर ने पत्नी रानी को गोबर के दलदल में डुबोकर बेरहमी से मार डाला था। वह सांस थमने तक रानी को दलदल में डुबाया था। मां को बचाने आए बच्चों को भी आजाद ने पीट दिया था।

- 24 जनवरी 2022 को गोकुलनगर में रिजवान अली ने ससुराल में आकर चाकुओं से गोदकर फरजाना की हत्या कर दी थी। उसने वहशी बनकर उस पर चाकुओं से कई वार किए थे। विवाद के बाद फरजाना काफी समय से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed