{"_id":"6858524eb51dee424c0b5f84","slug":"more-houses-will-be-checked-for-larvae-from-today-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-126282-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आज से अधिक घरों की जाएगी लार्वा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आज से अधिक घरों की जाएगी लार्वा जांच
Mon, 23 Jun 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एंटी डेंगू अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा की जांच में तेजी लाने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजेश कुमार आर्य ने बताया कि बरसात के सीजन में डेंगू का लार्वा पनपने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसको देखते हुए लार्वा की जांच में और तेजी लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता जिले में तीन हजार से अधिक घरों में लार्वा की जांच कर रहे हैं। घरों में पानी के उपयोग में आने वाले बर्तनों और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच की जा रही है। संदिग्ध प्रतीत होने पर सेंपल लिए जा रहे हैं। अब तक किसी भी सेंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। लोगों को घर और घरों के आसपास साफ पानी का ठहराव न होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है। संवाद