फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Moharram Committee Chairman Dead body Found

Udham Singh Nagar News: बाग में पड़ा मिला मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष का शव

Fri, 21 Jul 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 21 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Moharram Committee Chairman Dead body Found
गले में पड़ा था दुपट्टा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन


जसपुर। नगर के मोहर्रम अखाड़ा कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ का शव एक बाग में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। शव के गले में दुपट्टा पड़ा हुआ था। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
मोहल्ला इमरान चौक नई बस्ती निवासी मोहम्मद आरिफ (40) नगर के मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष थे। उनके भाई वसीम ने बताया कि बीती 18 जुलाई को आरिफ पत्नी और बच्चों को ससुराल पहुंचाने काशीपुर गए थे। मंगलवार रात एक बजे तक वह कुछ लोगों को मोहल्ले में घूमते दिखाई दिए। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। सुबह कई जगह जानकारी ली लेकिन कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की अपराह्न लगभग 11 बजे परिजनों को जानकारी मिली की बाग में मोहम्मद आरिफ का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आशंका जताई कि किसी अन्य स्थान पर आरिफ की हत्या करके शव बाग में डाल दिया होगा। परिजनों ने बताया मोहम्मद आरिफ के तीन भाई हैं। माता-पिता की मौत के बाद सभी अलग-अलग रहते हैं। आरिफ विभिन्न कंपनियों का सामान दुकानों पर जाकर बेचते थे। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से तलाक हो गया था। इस पत्नी से दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन

एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं लेकिन अभी तक उनके पास तहरीर नहीं आई है। घटनास्थल से मोहम्मद आरिफ की बाइक भी बरामद हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed