{"_id":"3313b3ec65250e7040e47e6627631224","slug":"mohammadi-two-sides-clashed-in-a-procession-to-joining-the-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने जा रहे दो पक्ष भिड़े हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने जा रहे दो पक्ष भिड़े हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव केशोवाला से जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने जा रहे मुस्लिम समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान लाठी डंडे, पत्थर चले। जिसमें तीन महिलाओं समेत नो लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी तीखी झड़प हो गई। बताते हैं कि हंगामे में एसआई की टांग में डंडा लग गया। तनाव को देखते हुए गांव में दो घंटे तक पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गांव केशोवाला के लोग हर साल की तरह इस साल भी बाजपुर शहर के जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने ट्रैक्टर ट्राली इत्यादि से जा रहे थे। इसी समाज के कुछ लोगों ने गाली गलौच कर दी और जुलूस के आगे से एक ट्रैक्टर ट्राली लगा कर रास्ता रोक दिया। जिस पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और पत्थर चल गये। खबर मिलते ही एसआई अशोक धनकड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला शांत कराया। हंगामे के दौरान एक डंडा दारोगा की टांग में लग गया। मारपीट में बच्ची फराह, नसीमा, इस्ताक, आमना शरीफजहां, शायदा, ताहिर, शाकीर और नासिर घायल हो गये। जिनका सीएचसी और निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया। महिलाओं को आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर उन्हें लाठी डंडे और पाटल से हमला किया है।
विज्ञापन