फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Modi government is dividing the country: Anugrah

मोदी सरकार देश को बांट रही है : अनुग्रह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Modi government is dividing the country: Anugrah
सर तारगंज में कांग्रेस में शामिल भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन चौहान व अन्य युवाओं का स्वाग? - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई मिलकर लड़ी और भाजपा के सावरकर की हिंदू महासभा, आरएसएस और जिन्ना की मुस्लिम लीग ने देश में विभाजन का बीज बोया था। आज केंद्र की अहंकारी मोदी सरकार फिर देश को बांट रही है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि देश में सीएए, एनआरसी और एनपीआर लाकर नागरिकों को डराया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को शक्तिफार्म में पूर्व मंत्री ठा. प्रेमप्रकाश सिंह के आवास पर कांग्रेसियों की बैठक हुई। इसमें राज्य प्रभारी अनुग्रह नारायण ने कहा कि अमित शाह गृह मंत्री नहीं गृह युद्ध मंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि एनआरसी मुस्लिम ही नहीं, सभी धर्म के खिलाफ है। आरोप लगाया कि हरियाणा के विधायक कहते हैं कि सीएए पर मोदी-शाह सरकार आदेश कर दे तो एक घंटे में सभी को भगा देंगे।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी विवादित बयान दिया है। अनुग्रह ने कहा दोहराया कि कांग्रेस शासित राज्यों में सीएए लागू नहीं होगा। कहा कि न्याय पालिका में जज लोया से लेकर दीपक मिश्रा, रंजन गोगाई के साथ क्या-क्या हुआ, देश जान रहा है। हिटलरों की सरकार ने डिफैंस स्टाफ बनाकर तीनों सेनाओं को कब्जे में ले लिया। हर तरफ अराजकता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार के जाने के दिन आ गए हैं। 2022 (विधानसभा चुनाव) कांग्रेस का वर्ष होगा। अब नई पीढ़ी पार्टी में आ रही है।
वहां विजय सारस्वत, पूर्व विधायक नारायण पाल, किरन मंडल, शिववर्धन सिंह, रामनगीना प्रसाद, हाजी अनवार अहमद, भुवन भट्ट, करन जंग, नवतेज पाल सिंह, हसनैन मलिक, यूसुफ मलिक, विजय सिंह, नारायण सरकार, करन जंग, मोहसिन मियां, भगवान पांडे, पूरन चौहान, संदीप बावा, हरीश पनेरु, जयवर्धन सिंह, मुख्त्यार अंसारी, वसीम मियां, कार्तिक मंडल आदि थे।
भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस ज्वाइन
सितारगंज। भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन चौहान कई कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। व्यापारी राकेश गोगना ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। सभी का राज्य प्रभारी अनुग्रह नारायण एवं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने माला पहनाकर स्वागत किया। संवाद
पीसीसी में मुस्लिम और बंगाली को नहीं मिला सम्मान
सितारगंज। कांग्रेसियों ने प्रदेश कार्यकारिणी में यहां के मुस्लिम और बंगाली कार्यकर्ताओं को पद न दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताया और प्रदेश प्रभारी से दोनों समुदायों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी पीसीसी में शामिल करने की मांग की। संवाद
मेरा पद मुस्लिम कार्यकर्ता को दिया जाए : रामनगीना
सितारगंज। कांग्रेस में प्रदेश सचिव बनाए गए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामनगीना प्रसाद ने अपना पद मुस्लिम समाज के नेता को देने की अपील की। कहा कि यह क्षेत्र बंगाली और मुस्लिम बहुल है। इसलिए उनको दिया गया पद मुस्लिम कार्यकर्ता को दिया जाना चाहिए। संवाद

भाजपा छोड़ी तो काट दी घर की बिजली
सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने आरोप लगाया कि पूरन चौहान ने भाजपा छोड़ी तो सत्ताधारी नेताओं ने उनके घर की बिजली कटवा दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद के घर का कनेक्शन भी काट दिया गया। इस तरह कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिनके घरों की बिजली काटी या अतिक्रमण के नाम पर जबरन उजाड़ने की कार्रवाई हो रही है, उनके नाम दें। सदन में रखा जाएगा और कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed