फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MNREGA will help in self-reliance of women of the group

Udham Singh Nagar News: समूह की महिलाओं के स्वावलंबन में मददगार बनेगी मनरेगा

Wed, 01 May 2024 04:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 01 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
MNREGA will help in self-reliance of women of the group
कृषि, बागवानी आदि क्षेत्रों में उपलब्ध कराए जाएंगे अवसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं को मनरेगा से जोड़ने की पहल की गई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अब मनरेगा से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं को अधिक से अधिक कार्य देने के लिए इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है।
जिले में मनरेगा के तहत अभी तक 71 अमृत सरोवर तैयार किए गए हैं। यह सरोवर जहां जल संचयन के एक बड़े माध्यम साबित हो रहे हैं, वहीं महिलाओं के आय के स्रोत भी बन रहे हैं। अब इन सरोवरों की संचालन की जिम्मेदारी समूह की महिलाओं को सौंपी जाएगी। इनका रख-रखाव के साथ ही इसमें मत्स्यपालन भी करेंगी। इससे सरोवर तो जीवित रहेंगे ही, महिलाओं को भी रोजगार मिलता रहेगा। समूह की महिलाओं को पशुबाड़ा, बकरी बाड़ा आदि का लाभ भी दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में ऐसी महिलाओं को चिह्नित कर उन्हें व्यक्तिगत लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाजपुर में महिलाएं करेंगी ड्रैगन फ्रूट की खेती
रुद्रपुर। समूह की महिलाओं के आर्थिक उन्नयन के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि से लेकर उद्यानीकरण तक अब महिलाएं करेंगी। इसमें बाजपुर में महिलाओं के लिए उद्यान विभाग के प्रयास से ड्रैगन फूट की खेती की जाएगी। इसका देखरेख महिलाएं ही करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रयास है। इन्हें मनरेगा के जरिए कृषि, उद्यानीकरण आदि से जोड़कर इन्हें स्व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। - मनीष कुमार, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed