फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA sits on the floor against no chair for him

कुर्सी नहीं मिली, धरने पर बैठ गए विधायक

Thu, 01 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Thu, 01 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 बहुउद्देश्यीय शिविर में मंच पर बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिलने पर विधायक राजेश शुक्ला जमीन पर ही धरने पर बैठ गए। डीएम के काफी समझाने पर भी वे नहीं माने और शिविर से चले गए।


जिलाधिकारी डा. पंकज पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को नवीन मंडी परिसर में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शुरू होने से पहले ही बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने-अपने ग्रामीण फरियादियों के साथ पहुंच गए। इस बीच मंच पर सभी कुर्सियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भर गईं। बाद में जिलाधिकारी डा. पंकज पांडेय के साथ पहुंचे विधायक राजेश शुक्ला मंच पर अपने लिए खाली कुर्सी न देख भड़क गए। वे मंच के सामने ही जमीन पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि प्रोटोकाल के तहत उन्हें वहां सीट मिलनी चाहिए। इस बीच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्कर राज जैन ने कहा कि विधायक के लिए पहले से ही कुर्सी खाली रखी गई थी, न जाने विधायक क्यों इतना उत्तेजित हो गए। इस दौरान विधायक की कांग्रेसियों से नोकझोंक हो गई। बाद में जिलाधिकारी डा. पंकज पांडेय ने भी शुक्ला को काफी समझाया। लेकिन विधायक शिविर से चले गए।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed