{"_id":"685d9eb92e5185e6520a0dba","slug":"mla-pandey-handed-over-the-check-for-relief-money-to-the-family-of-the-deceased-bazpur-news-c-242-1-rdp1009-126441-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विधायक पांडेय ने मृतक के परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विधायक पांडेय ने मृतक के परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चैक
Fri, 27 Jun 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। एक वर्ष पूर्व करंट से झुलसे युवक की मौत के मामले में परिजनों को अवशेष सहायता राशि का चेक मिल गया है। 22 जून 2024 को वार्ड नंबर तीन गांधी काॅलोनी निवासी मेवाराम का 25 साल का बेटा विशेष घर के बाथरूम में नहा रहा था। इस बीच घर के सामने से निकल रही 33000 केवी विद्युत लाइन की ढीली तारें तेज हवा के कारण हिलने लगीं। बारिश के चलते गीले मकान के सरिये झूलती तार के संपर्क में आ गए और बाथरूम में फैले करंट की चपेट में आने से झुलसे विशेष की इलाज के दौरान मौत हो गई। विधायक अरविंद पांडेय मौके पर पहुंचे थे और विभागीय अधिकारियों से वार्ता के बाद विशेष के परिजनों को 80 हजार की तत्कालिक सहायता राशि का चेक सौंपा था। एक वर्ष बाद बृहस्पतिवार को विधायक पांडेय कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के घर पर पहुंचे। उन्होंने विशेष की मां गोमती देवी को तीन लाख बीस हजार रुपये की अवशेष सहायता राशि का चेक सौंपा। वहां सभासद सचिन गुप्ता, अनिल जेटली, अतुल पांडेय, संतोष गुप्ता, राजेश सक्सेना, विपिन गुप्ता, योगेश पानू आदि थे।
विज्ञापन